Connect with us

खबर सक्ती ...

अघोरेश्वर महाप्रभु राम के महापरिनिर्वाण दिवस पर अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम द्वारा बोईरडीह गांव के गरीब व जरूरतमंदों को बांटी गई कंबल ..

Published

on

जातिवाद समाज व राष्ट्र के लिए घातक, इसे हृदय में जगह न दें : पुनीत शाही बाबा अघोर गुरू ..

सक्ती, अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह-जैजैपुर में 29 नवंबर को अघोरेश्वर भगवान राम के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर विविध आयोजन किए गये।‌ इस मौके पर अघोर पीठ आश्रम की साफ-सफाई किया गया।‌ इसके पश्चात पूजन, आरती सफल योनी पाठ का आयोजन हुआ। वहीं दोपहर में भक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया । जबकि शाम को अघोर पीठ आश्रम की ओर से बोईरडीह गांव में गरीब व जरूरतमंद लोगों के घर-घर जाकर कंबल बांटे गए।‌ इस अवसर पर अघोर शक्ति पीठ बोईरडीह के अघोर गुरू बाबा पुनीत शाही ने अपने उद्बोधन में अघोरेश्वर महाप्रभु को महामानव बताते हुए उनके द्वारा मानव समाज के कल्याण निमित्त दिये शिक्षाओं को आत्मसात करने की बात कही। बाबा पुनीत शाही ने कहा हमने मनुष्य योनि तो प्राप्त कर लिया है लेकिन मनुष्य नहीं बन पा रहे हैं।

इसके लिए उन्होंने अच्छी जीवनशैली अपनाने की बात कही। यहां बाबा पुनीत शाही ने मनुष्य बनने से आशय समझाते हुए कहा कि हमारे मन में किसी प्रकार का भेदभाव, ऊंच-नीच, छोटे -बड़े जैसे भाव न हो बल्कि उसके स्थान पर हमारे मन में एक दूसरे के प्रति प्रेम, सौहार्द और मैत्री तथा सहयोग का भाव होना चाहिए और इसी भाव के साथ जीवन भी जीने चाहिए । इस दौरान शाही बाबा ने जातिवाद को राष्ट्र के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि जातियों में बंटकर हम अपने साथ अपना व राष्ट्र का नुक़सान ही करेंगे इसलिए ऐसी बातों को मन में कतई जगह न दें। इधर देर शाम अघोरेश्वर महाप्रभु के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर आघोर आश्रम की तरफ से बोईरडीह गांव में निवासरत गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए।

गौरतलब हो कि‌ अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह-जैजैपुर अपनी स्थापना से ही जनसेवा के अनेक कार्यों से जुड़ा हुआ है। जिसमें स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, नशा उन्मूलन आदि प्रमुखता से शामिल हैं। इसी के तहत आश्रम में समय-समय पर इस तरह सेवाभावी कार्यों के आयोजन होते रहते हैं।‌ विदित हो कि अघोरेश्वर महाप्रभु भगवान राम 20वीं सदी के एक महान अघोरी संत थे। जिन्होंने अघोर परंपरा को आम लोगों तक पहुंचाया और‌ गरीबों, दलितों तथा दीन दुखियों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने मानवता ही हमारा धर्म है का संदेश दिया और श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना भी की थी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर24 घंटे ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर, डॉ. पूजा अग्रवाल की मौजूदगी में आयुष्मान कार्ड वितरित ..

छपोरा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई, 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को मिला वय वंदना कार्ड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending