Connect with us

खबर सक्ती ...

विश्व दिव्यांग दिवस पर कर्मयोग सेवा संस्थान के दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल ..

Published

on

दिव्यांग बच्चे भी समाज के अभिन्न अंग, इनकी सेवा सच्ची सेवा है – कवि वर्मा जनपद अध्यक्ष मालखरौदा ..

सक्ती, विश्व दिव्यांग दिवस के तारतम्य में 2 दिसम्बर से 3 दिसंबर तक मालखरौदा के बड़े सीपत में विश्व दिव्यांग दिवस कार्यक्रम का दो-दिवसीय आयोजन किया गया।

यह विशेष आयोजन छत्तीसगढ़ सर्व दिव्यांग साकार शक्ति संगठन पं.‌क्र.2237 द्वारा संचालित कर्मयोग सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय आयोजन में संस्थान के दिव्यांग बच्चों ने दो दिनों तक अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर यह साबित किया कि वो वाकई बहुत स्पेशल हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन समापन अवसर पर कार्यक्रम में मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा भी पहुंचे। इस मौके पर मंचासीन अतिथियों में जनपद उपाध्यक्ष रितेश साहू, बड़े सीपत सरपंच श्रीमती रामीन-तोरेंन्द्र सोनवाने, आमनदुला सरपंच प्रतिनिधि सूरज, संचालक चंद्रकांत लहरे, बेलादुला सरपंच श्रीमती नीरा सिदार, हलधर रात्रे, विजय‌ लहरे प्रमुख से मौजूद रहे।

इस मौके पर अपने संबोधन में मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर सुंदर आयोजन के लिए कर्मफल सेवा संस्थान के सदस्यों सहित छात्र -छात्राओं को बधाई दिया। जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा ने इस मौके पर दिव्यांग बच्चों की गीत-संगीत पर आधारित सुरमयी प्रस्तुति देखकर भावविभोर हुए। और कहा कि इन दिव्यांग बच्चों की हारमोनियम, तबला, बेंजो पर थिरकती उंगलियां, संगीत की मधुर ताल से ताल मिलाती इनकी गायकी देखकर नहीं लगता कि ये हमारे बच्चे दिव्यांग हैं। इस मौके पर श्री वर्मा ने इन बच्चों को बहुत ही स्पेशल बताते हुए इन्हें आत्मनिर्भर बनाने जनसाधारण से अधिकाधिक सहयोग की बात भी कही। इतना ही नहीं जनपद पंचायत अध्यक्ष के रूप में स्वयं कवि वर्मा ने इन दिव्यांग बच्चों को शासन से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने स्वयं भी सदैव तत्पर रहने की बात कही। जनपद उपाध्यक्ष रितेश साहू ने भी इन बच्चों को समाज का अभिन्न अंग बताया और इनके बेहतरी के लिए जनसाधारण से आगे आने की बात कही।

बड़े सीपत की सरपंच श्रीमती रामीन सोनवाने ने मीडिया से बातचीत करते हुए दिव्यांग बच्चों को शासन की तरफ से मिलने वाली दिव्यांग पेंशन योजना की राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किए जाने का अनुरोध शासन से कही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीरा सिदार ने किया तो आभार प्रदर्शन बड़े सीपत की सरपंच श्रीमती रामीन सोनवाने ने किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 मिनट ago

बडी खबर: रायपुर में अंधड़ के साथ बारिश, कल मैच पर भी साया गहराया ..

आईपीएल के अगले दोनों मैचों पर अंधड़ बारिश का पूर्वानुमान .. रायपुर, 9 मई। शुक्रवार की तरह शनिवार भी पेंड्रा...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल का बड़ा एक्शन : 6 दिनों में 7 शराब कारोबारी चढ़े हत्थे, 6 को भेजा जेल ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी : कई गांवों में अवैध महुआ शराब फैक्ट्री और कारोबार का भंडाफोड़ ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती सब स्टेशन में बदला गया 5000 केवीए ट्रांसफार्मर, दिन-रात मेहनत कर मेला राम निर्मलकर की टीम ने पूरा किया कार्य ..

भीषण गर्मी में जुटी रही विद्युत विभाग की टीम, जनसहयोग से सफल हुआ ट्रांसफार्मर परिवर्तन कार्य .. सक्ती, सक्ती शहर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में ..

सामूहिक विवाह का प्रदेशव्यापी महाआयोजन, विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़े बनेंगे एक-दूजे के साथी , मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महा शिविर ..

माओवाद प्रभावित पुजारी कांकेर में प्रशासन की बड़ी पहल : सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ .. रायपुर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

लीची से बदलेगी बस्तर की तस्वीर ..

वैज्ञानिक उपलब्धि से मिला किसानों को आर्थिक संबल .. रायपुर, बस्तर की पहचान अब धीरे-धीरे बदल रही है। पारंपरिक खेती...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार बना गरीबों का सहारा : शिविर में ही बना आयुष्मान कार्ड, अब खीक बाई को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज ..

सक्ती, जिले में चल रहा सुशासन तिहार 2026 अब केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए राहत और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई : मल्दा में पकड़ी गई अवैध महुआ शराब फैक्ट्री, आरोपी को भेजा जेल ..

सक्ती में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ अभियान : आशीष उप्पल के नेतृत्व में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

ग्राम पंचायत अमलीडीह के तत्कालीन सचिव शत्रुघ्न साहू निलंबित: शिकायतों की जांच में लापरवाही, मनमानी और अनुशासनहीनता उजागर ..

ग्रामीणों की शिकायतों पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन की बड़ी कार्रवाई: आदेशों की अवहेलना करने वाले सचिव पर गिरी...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

बेहतर यातायात और व्यापार के लिए चेम्बर–CAG की अहम बैठक, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल ट्रांसपोर्ट पर जोर ..

रायपुर, शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और व्यापारिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित व आधुनिक रूप देने के उद्देश्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending