Connect with us

ख़बर रायपुर

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर किया श्रद्धासुमन अर्पित ..

Published

on

महंत दंपति ने संविधान निर्माता बाबासाहेब को किया नमन: समानता और समरसता के संदेश पर चलने की अपील ,

“पूजने नहीं, पढ़ने की जरूरत” – अंबेडकर विचारों को अपनाने का आह्वान ..

रायपुर, भारत रत्न, भारतीय संविधान के महान शिल्पकार एवं सामाजिक समरसता के प्रेरोत्पादक बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि बाबासाहेब का व्यक्तित्व केवल एक महापुरुष का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा—“मैं मूर्तियों में नहीं, किताबों में हूँ, मुझे पूजने की नहीं, पढ़ने की जरूरत है।” यह संदेश आज भी समाज सुधार और समानता की दिशा में मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी ने अपने अदम्य साहस, ज्ञान और दूरदृष्टि से वंचितों, शोषितों और कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया।

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन सामाजिक जागरण, समता एवं मानवाधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। भारतीय संविधान का निर्माण उनके दूरदर्शी विचारों का परिणाम है, जिसने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाया। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने हर भारतीय को समान अवसर और अधिकार मिले, इसके लिए अथक प्रयास किया।

महंत दंपति ने इस अवसर पर कहा कि बाबासाहेब का विचार—शिक्षा, संगठन और संघर्ष—आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक न्याय, समरसता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाए जा सकते हैं।

उन्होंने जनता से अपील की कि बाबासाहेब के विचारों को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें व्यवहार में लाकर एक समानता-आधारित और प्रगतिशील समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

अंत में महंत दंपति ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार सदैव अमर रहेंगे और आगामी पीढ़ियों को एक समतामूलक भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending