खबर सक्ती ...
हरदी गाँव में बाबा साहब को श्रद्धांजलि, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ..

सक्ती, जैजैपुर विकासखंड के ग्राम हरदी में बुधवार को ग्रामवासियों ने भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह ग्रामवासियों ने बाबा साहब की प्रतिमा का जलाभिषेक कर माल्यार्पण किया और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।

इसके बाद उपस्थित ग्रामीणों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता उदय मधुकर, पत्रकार योम प्रकाश लहरे, रेवती नंदन पटेल, मांडवी साहू, कांता यादव, कलाराम खुंटे, टीकाराम बंजारे, गोकुल राम खुंटे, देवारी लाल बंजारे, भगवत प्रसाद बंजारे, मीलू राम बंजारे, कमल किशोर खूंटे, नीरा खूंटे, शिवानी खूंटे, ललिता खूंटे, जान्हवी बंजारे, रोमा खूंटे, शोभा बंजारे, अमन बंजारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने कहा कि 6 दिसंबर सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना हेतु बाबा साहब की विचारधारा को पुनः आत्मसात करने का संकल्प दिलाता है।

खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login