Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में नियमों की उड़ रही धज्जियाँ: बिना सुरक्षा के चल रहा मेला, दुर्घटना का बढ़ा खतरा ..

Published

on

मेला प्रभारी का फोन स्विच ऑफ, प्रशासन मौन; भीड़ और अव्यवस्था से रेल यात्रियों की परेशानी चरम पर ,

फायर ब्रिगेड, अग्निशामक, यातायात व्यवस्था सब नदारद—गोवा जैसे हादसे की आशंका, नागरिकों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की ..

सक्ती, वार्ड क्रमांक 15 के रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी, गुंजन स्कूल और जगन्नाथपुरम के आसपास 1 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक लगाए गए वार्षिक मेले में सुरक्षा नियमों की जिस तरह अनदेखी हो रही है, उसे देखकर किसी भी समय बड़ा हादसा होने का अंदेशा गहरा गया है। शासन द्वारा तय गाइडलाइन को दरकिनार कर मेला संचालक ने मानो अव्यवस्था को ही व्यवस्था मान लिया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस मेले में सुरक्षा के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति हुई है, जबकि वास्तविक स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है।

मेले के पूरे परिसर में कहीं भी फायर ब्रिगेड वाहन, अग्निशामक यंत्र या आपातकालीन निकासी व्यवस्था नहीं दिखाई देती, जबकि प्रशासनिक अनुमति की पहली और मुख्य शर्त यही है। कई दुकानों में गैस सिलेंडर खुले में जलाए जा रहे हैं, पास ही झूले और भीड़ के बीच आग लगने की आशंका बनी रहती है। हाल ही में गोवा के एक नाइट क्लब में आग का भीषण हादसा हुआ था, जिसमें 25 लोगों की मौत हुई—और उसकी वजह भी यही लापरवाही बताई गई थी। सक्ती का यह मेला उसी तरह के किसी बड़े हादसे की जमीन तैयार करता दिख रहा है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मेला प्रभारी से पिछले कई दिनों से न मुलाकात हो पा रही है और न ही फोन पर संपर्क। उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ है, जिससे यह शक और गहरा रहा है कि वे जानबूझकर जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि गाइडलाइन में साफ लिखा है कि नियमों का पालन न करने पर अनुमति स्वतः निरस्त मानी जाएगी और संचालक के खिलाफ कार्रवाई अनिवार्य होगी। इसके बावजूद मेले में गतिविधियाँ बिना रोकटोक जारी हैं। प्रशासन की चुप्पी और निरीक्षण की कमी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इसी बीच रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वालों और यात्रियों ने बताया कि मेले की भीड़ के कारण रेलवे स्टेशन से नाका चौक तक हर रोज जाम की स्थिति बन जाती है। ट्रेन पकड़ने वाले यात्री घंटों फंसे रहते हैं। कई बार भीड़ और अव्यवस्था के कारण लोग समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाते और उनकी गाड़ियाँ छूट जाती हैं। न तो मेले के संचालक की ओर से कोई वालंटियर व्यवस्था है और न ही प्रशासन की ओर से यातायात नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात। स्थिति इतनी बदतर है कि किसी भी शाम अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो जाती है।

ध्यान देने योग्य है कि मेला संचालक ने प्रशासन को दिए आवेदन में मारूति मोटर साइकिल का कुआँ, ब्रेक डांस झूला, बड़ा टावर झूला, टोरा-टोरा, ड्रेगन ट्रेन, विदेशी फिसबी, बड़ा नाव झूला, सुनामी झूला, विदेशी रेंजर झूला, बच्चों के झूले, वाटर बोट और मिन्ना बाजार सहित कई बड़े झूलों की अनुमति मांगी थी। इतने बड़े सेटअप के लिए सुरक्षा प्रबंध और भी सख्त होने चाहिए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी तैयार नहीं है।

शासन की गाइडलाइन के अनुसार मेले में पुलिस एनओसी, फायर ब्रिगेड, अग्निशामक यंत्र, कचरा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, लाउडस्पीकर की समयसीमा और 100 मीटर के दायरे में अस्पताल, विद्यालय, ट्रांसफार्मर या घनी आबादी होने पर अनुमति स्वतः रद्द होने जैसी महत्वपूर्ण शर्तें होती हैं। लेकिन इन अधिकांश नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने चेताया है कि यदि प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप नहीं करता, तो यह लापरवाही गोवा जैसी त्रासदी को दोहरा सकती है। मेला प्रभारी की अनुपलब्धता, सुरक्षा की कमी और नियमों के खुले उल्लंघन पर वे तत्काल जांच और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर, डॉ. पूजा अग्रवाल की मौजूदगी में आयुष्मान कार्ड वितरित ..

छपोरा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई, 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को मिला वय वंदना कार्ड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending