खबर सक्ती ...
डॉ. चरणदास महंत के जन्मदिन पर 13 दिसंबर को नगर मे फल वितरण, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और वस्त्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत के जन्मदिवस 13 दिसंबर को जिले में सेवा से जुड़े विविध जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजन में यह आयोजन पूरे दिन चलेगा।

सुबह 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मातृ-शिशु अस्पताल सक्ती में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद कचहरी चौक सक्ती में 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिसमें आमजन को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएँ, जांच एवं परामर्श निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
इसी क्रम में शाम 4 बजे जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वस्त्र वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह पूरा कार्यक्रम डॉ. महंत के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने की परंपरा का हिस्सा है।
अधिवक्ता राकेश महंत ने सभी कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इन कार्यक्रमों में उपस्थित होकर सेवा कार्यों को सफल बनाने का आग्रह किया है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login