खबर सक्ती ...
251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हसौद पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 140 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के धमनी हेलीपैड पहुंचे, जहां से वे हसौद में आयोजित 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने के लिए रवाना हुए। हसौद में 9 से 12 दिसंबर तक चल रहे इस विशाल आध्यात्मिक और सामाजिक महायज्ञ का आज तीसरा दिन है, जिसमें मुख्यमंत्री विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय यज्ञ परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे तथा देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार के कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या के साथ मुख्य मंच साझा करेंगे।
महायज्ञ स्थल पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें 140 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। मुख्यमंत्री नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देंगे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login