Connect with us

खबर सक्ती ...

140 जोड़ें बंधे दाम्पत्य सूत्र में, मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद ..

Published

on

मुख्यमंत्री सक्ती जिला के हसौद में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 11 दिसम्बर को सक्ती जिले के प्रवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री साय के मुख्य आतिथ्य में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विकासखण्ड जैजैपुर अंतर्गत हसौद में 140 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री साय ने सभी वर-वधुओं को दाम्पत्य सूत्र में बंधने पर बधाई दी और उनके सुखद जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी वर-वधुओं को अपने माता-पिता की तरह सास-ससुर का भी सम्मान करने, परेशानियों की स्थिति में संयम रखते हुए मिलकर आगे बढने तथा हर सुख -दुःख में एक दूसरे का साथ देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद और निराश्रित परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि शादी के समय होने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सके, फिजूलखर्ची और दहेज प्रथा को रोका जा सके, और सामाजिक समानता व लड़कियों के सम्मान को बढ़ावा मिले। यह योजना विवाह के लिए जरूरी घरेलू सामान और सामूहिक विवाह के खर्चों के लिए वित्तीय मदद देती है, साथ ही लड़कियों की शिक्षा और 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर जोर देती है।

प्रत्येक जोड़े के विवाह में सरकार द्वारा खर्च की जाती है 50 हजार रूपये –

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के विवाह में राज्य सरकार द्वारा 50 हजार की राशि खर्च की जाती है। पहले यह राशि 25 हजार थी, जिसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। इनमें 36 हजार रुपए की उपहार और परिवहन राशि का चेक मुख्यमंत्री ने नव विवाहित जोड़ों को सौंपा। शेष राशि से वर और वधू दोनों के लिए आभूषण, श्रृंगार, वस्त्र एवं अन्य सामग्री प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व विधायक निर्मल सिंन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, टिकेश्वर गवेल, श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, बिलासपुर संभाग आयुक्त सुनील कुमार जैन, आई जी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सी ई ओ वाशु जैन, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में वर-वधु के परिजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending