Connect with us

खबर सक्ती ...

एनआरएलएम अंतर्गत ग्राम पंचायत जेठा में जेंडर रिसोर्स सेंटर ‘संगवारी अधिकार केंद्र’ का हुआ शुभारंभ ..

Published

on

नई चेतना 4.0 अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया मंच, जेंडर असमानता के निराकरण पर जोर ..

     
सक्ती, भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित जेंडर समानता हेतु राष्ट्रीय अभियान जेंडर कैंपेन “नई चेतना 4.0” के अंतर्गत कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के दिशा निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिला सक्ती के विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत जेठा में जेंडर रिसोर्स सेंटर, संगवारी अधिकार केंद्र का उद्घाटन किया गया।

जेंडर समानता को लेकर कई विभागों द्वारा कई योजनाएं संचालित कर रहे हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। जिसके तहत ग्राम पंचायत जेठा में शुभारंभ किए गए जेंडर रिसोर्स सेंटर के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन के द्वारा बताया गया कि हम इस जेंडर असमानता को कैसे दूर या कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए शासन प्रशासन पूरी तरह से तैयार है किंतु फिर भी इस तरह की कोई समस्या या शिकायत आती है तो उसके निपटारे के लिए जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया गया है। जहां जेंडर से होने वाले किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी समस्या का निराकरण परामर्श के माध्यम में किया जाना है।

उन्होंने बताया कि जेंडर रिसोर्स सेंटर में एक पूरी टीम होंगी जिसके सदस्य के रूप में जनपद पंचायत सीईओ, पुलिस अधिकारी, महिला एवं बाल विकास के अधिकारी, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि व जेंडर विशेषज्ञ जो जेंडर से संबंधित प्राप्त शिकायत का निपटारा करेंगे। जेंडर असमानता को दूर करने के लिए भारत सरकार पूरी तरह से प्रतिवद्ध है कि हमारे गांव, प्रदेश और देश में जेंडर समानता जल्द ही आए इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग भी कई योजनाओं का संचालन कर रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेंडर असमानता से होने वाले दुष्प्रभाव जैसे घरेलू हिंसा मुख्य कारण है इसे कैसे कम करे इस बात को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के जेंडर विशेषज्ञ एवं पूरी टीम के द्वारा अपने अनुभव को साझा करते हुए विस्तार से जेंडर समानता के बारे में बताया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों द्वारा भी समाज में जेंडर असमानता से संबंधित महत्वपूर्ण विचारों को गंभीरता पूर्वक रखा गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सक्ती के उपाध्यक्ष बंशीधर खांडे, सभापति टंकेश्वर पटेल, विभागीय अधिकारी राजीव श्रीवास, बीपीएम ज्ञानेंद्र राय, महिला एवं बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक भावना नेताम, जेंडर विशेषज्ञ सतीश नेताम एवं सुशीला जोशी, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ शशि गबेल साथ ही महिला समूह की जेंडर सखी, पोषण सखी, एफएनएचडब्ल्यू तथा विभिन्न महिला समूहों के सदस्य एवं कैडर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..21 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..22 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..23 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending