Connect with us

खबर सक्ती ...

ख्वाजा गरीब नवाज के 814वें उर्स पर सक्ती में भव्य आम लंगर, उमड़ा जनसैलाब ..

Published

on

उर्स के मौके पर सौहार्द और भाईचारे की मिसाल, सभी वर्गों ने एक साथ किया प्रसाद ग्रहण ..

सक्ती, सूफी संत हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी (रह.) के 814वें उर्स के पावन अवसर पर सक्ती नगर के राजापारा क्षेत्र में मुस्लिम समाज द्वारा भव्य आम लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के नागरिकों ने भी सहभागिता कर आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की।

उर्स कार्यक्रम की शुरुआत विशेष दुआ और फातिहा ख्वानी से हुई। इमाम साहब सैफुल्लाह मिस्बाही ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की परंपरा के अनुरूप देश में अमन-चैन, खुशहाली, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ कराई। दुआ के पश्चात आम जनता के लिए लंगर का वितरण प्रारंभ हुआ, जिसमें सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों के लोगों ने बिना किसी भेदभाव के प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि ख्वाजा गरीब नवाज की शिक्षाएं प्रेम, करुणा और खिदमत-ए-खल्क यानी मानवता की सेवा पर आधारित हैं। इसी भावना को जीवंत रखने के उद्देश्य से हर वर्ष उर्स के अवसर पर आम लंगर का आयोजन किया जाता है, ताकि समाज में आपसी प्रेम और सद्भावना बनी रहे।

इस सफल आयोजन में मुस्लिम समाज के युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। व्यवस्था, स्वच्छता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने बताया कि समाज के सभी वर्गों का सहयोग इस कार्यक्रम की सफलता का आधार रहा।

उर्स के इस अवसर पर हाजी मुनव्वर खान, शम्स तमरेज खान, जमाल खान, जावेद खान, अलीम करीम खान, अजलाल खान, रज्जब अली, रज्जाक अली, दानिश अंसारी, शमीम खान, आरिफ खान, अनीश खान, रिक्की खान, जफर खान, वसीम खान, उस्मान खान, शेख नाजीर, जमीर खान, शाहरुख खान, सफीक खान, शेख मुनव्वर, प्रशांत साहू एवं विवेक साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending