Connect with us

खबर सक्ती ...

नव वर्ष से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्राम जुड़गा में अवैध शराब फैक्ट्री ध्वस्त ..

Published

on

115 लीटर महुआ शराब और 500 किलो लाहन जब्त, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप ,

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में वर्ष 2025 की सबसे बड़ी कार्यवाही ..

सक्ती, नव वर्ष एवं आगामी छेरछेरा त्यौहार को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर के निर्देश तथा प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सक्ती के मार्गदर्शन पर आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में लगातार दबिश दी जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त सक्ती अंतर्गत ग्राम जुड़गा में वर्ष 2025 की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आज 31 दिसंबर 2025, वर्ष के अंतिम दिन, आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नव वर्ष के उपलक्ष्य में ग्राम जुड़गा में नाले के किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम का गठन किया गया और नाला किनारे दबिश दी गई।

आबकारी टीम को मौके पर आता देख कुछ संदिग्ध व्यक्ति फरार हो गए। मौके की तलाशी लेने पर अवैध रूप से संचालित 5 चढ़ी हुई महुआ शराब की भट्टियां बरामद की गईं, जिनमें महुआ शराब तैयार की जा रही थी। इसके साथ ही आसपास की झाड़ियों में छुपाकर रखी गई लगभग 115 लीटर महुआ शराब भी जब्त की गई। शराब तैयार करने वालों द्वारा इसे मौके से हटाया नहीं जा सका।

इसके अलावा महुआ शराब बनाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले 20 बोरियों में भरा करीब 500 किलोग्राम महुआ लाहन भी मौके पर पाया गया। आबकारी विभाग द्वारा नियमानुसार सैंपल लेकर संपूर्ण लाहन को नष्ट कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस लाहन से सैकड़ों लीटर अवैध महुआ शराब तैयार की जा सकती थी, जिसे समय रहते नष्ट कर दिया गया।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने बताया कि जिले मे लगातार हो रही सख्त कार्रवाई के कारण अब लोग अपने घरों में महुआ शराब का निर्माण करने से बच रहे हैं और दूर-दराज के नाला व जंगल क्षेत्रों का सहारा ले रहे हैं, ताकि कानून की पकड़ से बच सकें। बावजूद इसके विभाग द्वारा ऐसे दुर्गम स्थलों पर भी लगातार दबिश दी जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के साथ आबकारी उपनिरीक्षक कोमल सिदार, आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक, परसराम, कमलेश, बसंती चौधरी, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं ग्राम पंचायत जुड़गा के सरपंच, पंचों, कोटवार एवं ग्रामवासियों का सहयोग भी सराहनीय रहा।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की इस निर्णायक कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है और आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending