Connect with us

खबर सक्ती ...

सकरेली कलां में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया शाकंभरी उत्सव – रोशन लाल पटेल ..

Published

on

छेरछेरा पर्व पर मां शाकंभरी की पूजा-अर्चना, गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना ..

सक्ती, निकटवर्ती ग्राम सकरेली कलां में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी छेरछेरा पर्व के अवसर पर शाकंभरी उत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। पटेल समाज की अधिष्ठात्री देवी मां शाकंभरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं धन-धान्य की वृद्धि की कामना की गई। इस पावन अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक माहौल देखने को मिला।

प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया था। ग्रामीणों ने मां शाकंभरी की प्रतिमा को फूल-मालाओं से सुसज्जित कर पूजा-अर्चना की। सायंकाल विशेष रूप से गांव की माता-बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर सामूहिक रूप से मां शाकंभरी की आरती उतारी। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए उत्सव की खुशियां साझा कीं।

ग्रामीणों ने बताया कि मां शाकंभरी अन्न, धन और धान्य की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं। मान्यता है कि उनकी पूजा से गांव में समृद्धि आती है, फसलें अच्छी होती हैं और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसी आस्था के साथ प्रतिवर्ष छेरछेरा के दिन सायंकाल मां शाकंभरी की जयंती मनाई जाती है, जिसमें पूरे गांव की सहभागिता रहती है।

इस अवसर पर सर्किल अध्यक्ष सुरेश पटेल सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सरपंच जगन्नाथ सिदार, डमरुधर साहू, नेहरू, लोकनाथ, होमन, होली, लीलाधर, हठारु, राधेलाल, गंगाराम, खिलावन, देवी सिंह, तोरेंद, मनीराम, चोलेश्वर, जगदीश, कमलेश, जोगराम, प्यारी, फिरत, लल्ला, गिरजा शंकर, पवन साहू, सनातन, बाबूलाल, रंजीत, गनपत, होरी, दिलेश्वर, घनश्याम, नवीन, विष्णु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

गांव के वरिष्ठ नागरिक मनोहर लाल पटेल एवं रोशन लाल पटेल ने बताया कि यह उत्सव वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है, जिसे गांववासी आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ मनाते आ रहे हैं। शाकंभरी उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी सुदृढ़ करता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending