खबर जांजगीर-चांपा ..
32 पाव अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

सारागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल ..
जांजगीर-चांपा, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सारागांव पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध त्वरित रेड कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना सारागांव पुलिस द्वारा घेराबंदी कर राम यादव उर्फ बड़कू, उम्र 24 वर्ष, निवासी कमरिद, थाना सारागांव को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 32 पाव अवैध देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3,260 रुपये है, बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी (थाना प्रभारी, सारागांव) के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रेमन राजपूत, अर्जुन जांगड़े, तथा आरक्षक गोवर्धन टाइगर, जयकिशन का विशेष योगदान रहा।
थाना प्रभारी, सारागांव ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री या परिवहन की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अवैध कृत्यों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login