Connect with us

खबर सक्ती ...

धान की अवैध खरीदी व रीसाइक्लिंग रोकने 17 से 31 जनवरी तक धान खरीदी केंद्रों में धान उठाव हुआ प्रतिबंधित ..

Published

on

सक्ती, जिले में धान की अवैध खरीदी, फर्जी टोकन और रीसाइक्लिंग जैसी अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने कठोर और निर्णायक कदम उठाए हैं।

जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में जिले में 17 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक समस्त धान उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस अवधि में किसी भी प्रकार का धान उठाव नहीं किया जाएगा। बता दे कि कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धान उपार्जन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के 126 धान उपार्जन केंद्रों के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिनकी जिम्मेदारी औपचारिक नहीं बल्कि प्रत्यक्ष जवाबदेही के साथ सुनिश्चित की गई है। नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि टोकन का पूर्ण और वास्तविक सत्यापन किए जाने के बाद ही धान खरीदी की अनुमति दी जाए।

उपरोक्त सभी जिला स्तरीय नोडल अधिकारी उपार्जन केन्द्रवार प्रतिदिन अपने निगरानी में धान खरीदी कार्य करवाना मुनिश्चित करेगें, तथा प्रतिदिवस की धान खरीदी समाप्ति दिवस की घोषणा व धान खरीदी रजिस्टर में एंट्री करना सुनिश्चित करेगें।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की मिलीभगत, लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा प्रत्येक धान उपार्जन केंद्र में मिलर प्रतिनिधि भी रखे जाने के निर्देश दिए गए है। जो धान की गुणवत्ता की जांच करेंगे।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट संदेश दिया है कि धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही सर्वोपरि है। अवैध खरीदी, रीसाइक्लिंग अथवा किसी भी प्रकार की साठगांठ में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। केवल कागजी रिपोर्ट स्वीकार्य नहीं होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..3 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा3 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending