Connect with us

खबर सक्ती ...

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की सख्ती का असर: मल्दा में 240 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार ..

Published

on

तड़के छापा, अवैध कारोबार ध्वस्त: आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो लाहन नष्ट ,

जैजैपुर के मल्दा में शराब माफियाओं पर करारा वार: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 4 ठिकानों पर कार्रवाई ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर अपनी सख्त मंशा साफ कर दी है। मल्दा (जैजैपुर) क्षेत्र में तड़के सुबह की गई संयुक्त छापेमार कार्रवाई में 240 लीटर महुआ शराब और 600 किलो महुआ लाहन जब्त करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने किया, जिनकी सक्रियता और रणनीति की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

आबकारी वृत्त सक्ती की टीम को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 5, थाना हसौद अंतर्गत मल्दा क्षेत्र में चार अलग-अलग ठिकानों पर बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में टीम ने बिना समय गंवाए तड़के सुबह करीब 4 बजे एक साथ सभी ठिकानों पर दबिश दी। इस सुनियोजित और तेज कार्रवाई ने अवैध कारोबारियों को पूरी तरह चौंका दिया।

छापेमारी के दौरान दिलचंद खूंटे से 65 लीटर, गोविंद खूंटे से 55 लीटर, परदेसी भारद्वाज से 70 लीटर और धर्मराज से 50 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इसके साथ ही मौके पर चार सक्रिय भट्ठियां भी पाई गईं, जो यह दर्शाती हैं कि अवैध शराब का यह कारोबार बड़े पैमाने पर संचालित किया जा रहा था।

कार्रवाई की सबसे बड़ी उपलब्धि 600 किलो महुआ लाहन की बरामदगी रही, जिसे शराब बनाने के लिए तैयार किया गया था। टीम ने मौके पर ही इसका सैंपल लेकर शेष लाहन को नष्ट कर दिया, जिससे आगे किसी भी प्रकार के अवैध उत्पादन की संभावना खत्म हो सके।

सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि आशीष उप्पल के पदस्थापन के बाद से जिले में आबकारी विभाग की कार्यशैली में स्पष्ट बदलाव देखने को मिला है। उनके नेतृत्व में लगातार योजनाबद्ध और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे अवैध शराब माफियाओं के हौसले पस्त हो गए हैं। उप्पल की कार्यशैली की खास बात यह है कि वे केवल औपचारिकता निभाने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर टीम को दिशा देते हैं और परिणाम सुनिश्चित करते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जहां अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा था, वहीं अब विभाग की सख्ती के चलते इसमें काफी कमी आई है। लगातार हो रही कार्रवाइयों ने यह संदेश दे दिया है कि जिले में अब अवैध गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है।

इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, नगर सैनिक भीम साहू, परसराम कहरा, कमलेश और बसंती चौधरी का भी सराहनीय योगदान रहा, लेकिन नेतृत्व और रणनीतिक दिशा देने में आशीष उप्पल की भूमिका निर्णायक रही।

बहरहाल, मल्दा-जैजैपुर की यह कार्रवाई न केवल एक बड़ी सफलता है, बल्कि यह भी साबित करती है कि यदि नेतृत्व मजबूत हो और इरादे साफ हों, तो अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। जिले में आबकारी विभाग की इस आक्रामक कार्यशैली से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में अवैध शराब के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..17 मिनट ago

अग्नि सुरक्षा हेतु आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी ..

जांजगीर-चांपा, ग्रीष्म ऋतु में तापमान बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाओं की संभावना को देखते हुए भारत सरकार गृह मंत्रालय,...

खबर रायगढ़16 घंटे ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending