Connect with us

खबर सक्ती ...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली, नगर के अग्रसेन चौक मे राहुल गांधी का किया पुतला दहन ..

Published

on

सक्ती, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला महिला मोर्चा सक्ती द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला सम्मेलन एवं आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम संसद एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कर उन्हें उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करेगा।

वक्ताओं ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन विधेयक का विरोध महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक इस विधेयक को लंबित रखने से महिलाओं में आक्रोश है, जिसका जवाब आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में मिलेगा। साथ ही कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में जिला भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, जिला उपाध्यक्ष पीताम्बर सिंह पटेल, अन्नपूर्णा राठौर, आशा साव, सुशीला सिंहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, द्रौपदी कीर्तन चंद्रा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मंच संचालन जिला महामंत्री मोहन कुमारी साहू ने किया।

सम्मेलन के बाद महिला मोर्चा द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई, जो नगर के अग्रसेन चौक पहुंची। यहां जिला एवं मंडल महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला और नारेबाजी की गई। रैली के माध्यम से अधिनियम के समर्थन में एकजुटता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रीता पटेल, रेखा जायसवाल, महामंत्री शीला डनसेना, मनु राठौर, उत्तम बाई नायक कविता पटेल, भानु प्रिया, अमिता लहरें, शालीनी क्षत्रिय, अनिता गोपाल, मालती सोनी जिला वक्ता कीर्तन चंद्रा, मंत्री अरुण शर्मा, प्रेम पटेल, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, जिला युवा मोर्चा से लोकेश साहू, आलोक पटेल, प्रकाश साहू, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा पहलवान दास महंत, गेंदराम मनहर, विक्रम प्रताप सिंह, रितेश साहू, घन्नू डनसेना, रितेश साहू,लाखन नामदेव, अनुराग विश्वकर्मा, राजकमल, परमेश्वर साहू, रामावतार साहू, विराट द्विवेदी, पिंटू सिंघल, आदित्य अग्रवाल, भुवन सोनी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..21 मिनट ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..54 मिनट ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending