खबर सक्ती ...
‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ थीम पर सक्ती में मैराथन दौड़, युवाओं और नागरिकों ने दिखाया उत्साह ..

सक्ती, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ थीम के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती द्वारा 12 जून 2026 शुक्रवार को जिला मुख्यालय में भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फिटनेस व जनभागीदारी का संदेश दिया।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आयोजित मैराथन दौड़ का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे सेजेस स्कूल सक्ती से किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वाशु जैन उपस्थित रहे। निर्धारित मार्ग के अनुसार दौड़ सेजेस स्कूल से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, गौरव पथ, बुधवारी बाजार, राजापारा चौक, शनि मंदिर चौक एवं मालखरौदा बस स्टैंड होते हुए पुनः सेजेस स्कूल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

मैराथन का उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम के पश्चात सेजेस स्कूल परिसर में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन सहित विभिन्न अधिकारियों ने क्रिकेट खेलकर खेल भावना को बढ़ावा दिया तथा युवाओं को नियमित रूप से खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, जिला खेल अधिकारी हरि पटेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















