Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन तिहार के बाद भी नहीं सुलझीं समस्याएं, कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे फरियादी, 20 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लंबित मामलों ने खड़े किए सवाल ..

Published

on

समाधान शिविरों से नहीं मिला समाधान, जनदर्शन में उमड़ी शिकायतों की भीड़, दूर-दराज़ से पहुंचे ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश ..

सक्ती, शासन के बहुप्रचारित ‘सुशासन तिहार 2026’ के समाधान शिविरों में आवेदन देने के बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं होने से परेशान ग्रामीणों को आखिरकार जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ा। मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी लंबित समस्याएं सीधे कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के समक्ष रखीं।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप 1 मई से 10 जून तक जिले में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन दिए थे, लेकिन कई मामलों में अपेक्षित निराकरण नहीं होने से लोगों में निराशा दिखाई दी। यही वजह रही कि अनेक आवेदक अपनी शिकायतों और मांगों को लेकर जनदर्शन में पहुंच रहे है।

जनदर्शन में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल सौंपा और नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनदर्शन में ग्राम सोनादुला निवासी सुभाष कुमार सोनी ने भूमि की खाता-पर्ची उपलब्ध कराने, ग्राम खर्री निवासी पुष्पलता कुर्रे ने शौचालय निर्माण, ग्राम परसा निवासी अविनाश गबेल ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय प्रोत्साहन राशि, ग्राम पोरथा निवासी राकेश राम सारथी ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना में नाम जोड़ने तथा ग्राम ओड़ेकेरा की सिया महिला स्व-सहायता समूह ने तालाब में मत्स्य पालन की अनुमति प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा अन्य कई आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग रखी।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जनदर्शन का आयोजन किया जाता है, लेकिन सुशासन तिहार के बाद भी बड़ी संख्या में लंबित मामलों का जनदर्शन तक पहुंचना व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रहा है।

Latest

खबर सक्ती ...53 मिनट ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न ..

पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , राज्य...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल ..

प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम .. रायपुर, राज्य में घुमंतू और बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय देने, गौ-संरक्षण को...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, 05 अगस्त 2026 को मंत्रिपरिषद के निर्णय (1) मंत्रिपरिषद ने ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी दी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल ..

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित , चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending