Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

Published

on

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी तैयारिया करें सुनिश्चित – कलेक्टर ,

मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, सुशासन तिहार, समय सीमा के लंबित प्रकरणों पर की गई समीक्षा, प्राप्त आवेदनों का करें समयबद्ध निराकरण ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं विभागीय योजनाओं के प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों, मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, खाद उपलब्धता, मानसून पूर्व तैयारियों एवं आपदा प्रबंधन, ई-ऑफिस, सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण, समय सीमा के लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक मे कलेक्टर ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुव्यस्थित योग कार्यक्रम आयोजन की सभी तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि सामुदायिक भवन सक्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने योग दिवस कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मंच निर्माण, कारपेट, साउंड सिस्टम, पेयजल, साफ-सफाई, मेडिकल टीम आदि अन्य आधारभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन योजना के संचालन को लेकर सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के संचालन के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखी जाए तथा शिकायतों के निराकरण संबंधी सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा में करे, ताकि सीएम हेल्पलाइन की सुविधा से आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सके। कलेक्टर ने प्री-मानसून तैयारियों एवं प्राकृतिक आपदा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, राहत एवं बचाव कार्यों की अग्रिम तैयारी करने, आवश्यक उपकरण, संसाधन एवं मानवबल उपलब्ध रखने कहा। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान किसानों एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग सतर्कता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निपटान के लिए राजस्व अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर सुव्यवस्थित कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी खरीफ फसल सीजन के दृष्टिगत कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग को खाद बीज वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए है।

कलेक्टर ने वन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं रेशम विभाग से पौधों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा आगामी मानसून में पौधरोपण की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को नए शैक्षणिक सत्र के लिए शाला प्रवेश उत्सव का प्रभावी आयोजन करने और विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश का वितरण सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिले में अवैध रूप से खाद विक्रय एवं भण्डारण करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार समीक्षा के दौरान लंबित मामलों पर सभी विभागों को समय-सीमा में प्राथमिकता के आधार पर प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा जाति प्रमाण पत्र के कार्य, अपार आईडी, आंगनबाड़ी केंद्रो के संचालन की स्थिति, छात्रावास व आश्रमों का निरीक्षण कार्य, लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, पीएम सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

महतारी वंदन की 32वीं किस्त जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 632.40 करोड़ रुपये ..

मुख्यमंत्री साय बोले- मातृशक्ति के आर्थिक सशक्तीकरण से मजबूत हो रहा परिवार और प्रदेश , दुर्ग जिले को 218.48 करोड़...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित ..

जनभागीदारी से टीबी मुक्त भारत की दिशा में बढ़ा सक्ती, ‘जोश द टीम’ का हुआ शुभारंभ , केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर और सीईओ ने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का किया औचक निरीक्षण ..

निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यो का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से निर्माण कार्य कराए जाने के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के पुरेन्हापारा में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

सेवा ज्योति यात्रा में ट्रैफिक नियमों पर सवाल, मंत्री बिना हेलमेट बाइक पर खड़े होकर थामे दिखे मशाल ..

जनजागरूकता और अनुशासन का संदेश देने वाली रैली में नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल, कई बाइक सवार भी बिना...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती का बस स्टैंड चौक अब कहलाएगा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ ..

सेवा संकल्प अभियान में गूंजा सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश, हजारों की मौजूदगी में नारायण चंदेल ने दिलाई सेवा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

सेवा सेतु केंद्र से त्वरित हुआ आय प्रमाण पत्र का अनुमोदन, उत्तरी बाई ने जताया आभार .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: सेजेस सक्ती में छात्राओं ने बनाई विशाल रंगोली ..

सेवा, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का दिया संदेश, छात्राओं का हुआ सम्मान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त ..

मसनियाकला, बाराद्वार और चंद्रपुर क्षेत्र में खनिज अमले ने की कार्रवाई, वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा .. सक्ती, जिले...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना ..

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा ध्यान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending