Connect with us

खबर सक्ती ...

आवास प्लस 2.0, 2024 के अंतर्गत पात्रता-अपात्रता मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..

Published

on

24 जून की विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील ..

सक्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0, 2024 के सर्वेक्षण एवं सत्यापन कार्य को पारदर्शी एवं शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले में कुल 1,08,363 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आवास प्लस 2.0, 2024 की नवीनतम एस.ओ.पी. के अनुसार वर्तमान में प्रचलित 12 अपात्रता मापदण्डों के आधार पर पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों का निर्धारण किया जाएगा।

इन मापदण्डों में पक्के मकान, दो से अधिक कमरों वाले घर, मोटर चालित तीन या चार पहिया वाहन, कृषि यंत्र, 50 हजार रुपये या उससे अधिक की सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्ड, सरकारी सेवा, पंजीकृत गैर-कृषि उद्यम, प्रतिमाह 15 हजार रुपये से अधिक आय, आयकर अथवा व्यवसायिक कर दाता, 2.5 एकड़ या उससे अधिक सिंचित भूमि तथा 5 एकड़ या उससे अधिक असिंचित भूमि रखने वाले परिवार शामिल हैं। प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान प्रक्रिया में नए नाम जोड़े जाना संभव नहीं है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन, अफवाह अथवा भ्रामक जानकारी से दूर रहें।

जिला प्रशासन द्वारा विशेष ग्राम सभा 24 जून 2026 में आयोजित की जाएगी। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हितग्राही सूची के सत्यापन में सहयोग करने की अपील की गई है। शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले के सभी मैदानी अमलों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, जिससे सर्वेक्षण एवं सत्यापन कार्य पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि आवास प्लस 2.0, 2024 की पूरी प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है। जिले में सर्वेक्षित परिवारों का सत्यापन निर्धारित मापदण्डों के आधार पर किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में नए नाम जोड़ने का प्रावधान नहीं है। आमजन से अपील है कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन या भ्रामक जानकारी से बचें तथा ग्राम सभाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने कहा कि जिले के सभी मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पात्रता एवं अपात्रता का निर्धारण पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। ग्राम सभाओं में प्राप्त सुझावों एवं सत्यापन के आधार पर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Latest

खबर सक्ती ...34 मिनट ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर49 मिनट ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending