Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती, अनियमितता मिलने पर मेसर्स कमल सेल्स का विक्रय प्रतिबंधित ..

Published

on

खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली पर होगी कार्रवाई, किसानों से शिकायत करने की अपील ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि सक्ती तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में जिले के निजी उर्वरक व्यापारियों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराना कृषि विभाग की प्राथमिकता है। साथ ही खाद की कालाबाजारी एवं निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में विगत दिवस किसानों को खाद विक्रय में अनियमितता पाए जाने के कारण मेसर्स कमल सेल्स, प्रो. कमल चंद्रा, विकासखंड मालखरौदा के विक्रय स्थल का निरीक्षण कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक (अकार्बनिक, कार्बनिक एवं मिश्रित) (नियंत्रण) आदेश-1985 के नियमों के उल्लंघन सहित कई अनियमितताएं पाई गईं। जांच में यह पाया गया कि विक्रेता द्वारा आदेश की धारा के नियमों का पालन नहीं किया गया था। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रतिष्ठान में उपलब्ध खाद के स्टॉक की बिक्री तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दी गई। साथ ही संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान 30 मीट्रिक टन यूरिया, 13.9 मीट्रिक टन एसएसपी पाउडर तथा 20 मीट्रिक टन एएसपी को जप्त किया गया।

कार्यवाही के दौरान सहायक संचालक कृषि सुमान सिंह पैकरा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी ऋतुराज, उर्वरक निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव, कृषि विकास अधिकारी आर.एन. गर्ग उपस्थित रहे। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि उर्वरक (अकार्बनिक, कार्बनिक एवं मिश्रित) (नियंत्रण) आदेश-1985 के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। विभाग नियमित निरीक्षण एवं नियमानुसार कार्रवाई के माध्यम से किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

किसानों से अपील की गई है कि अधिक कीमत वसूली, कालाबाजारी अथवा अन्य अनियमितताओं की जानकारी अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय को अवश्य दें।

Latest

ख़बर रायपुर2 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर8 मिनट ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर27 मिनट ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...43 मिनट ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending