Connect with us

खबर सक्ती ...

पीएम मोदी के निर्णायक कदमों और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने पर भाजपा का विपक्ष पर हमला ..

Published

on

जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल बोले— विपक्ष का उद्देश्य समाधान नहीं, बल्कि देश में भ्रम और अराजकता फैलाना था ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नीट पेपर लीक मामले में कठोर कार्रवाई की दिशा में उठाए गए कदमों तथा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस और ‘इंडी गठबंधन’ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं ने विपक्ष के वास्तविक राजनीतिक चरित्र और उसके कथित “भारत विरोधी एजेंडे” को पूरी तरह उजागर कर दिया है।

जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से ऐसे मामलों की शीघ्र सुनवाई, दोषियों के लिए 5 से 10 वर्ष तक के कठोर दंड, सख्त जमानत प्रावधान तथा दोषी पाए जाने वाले कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जैसे प्रावधानों वाला कानून लाने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार के सकारात्मक रुख और गंभीर पहल के बाद सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में अपना अनशन समाप्त किया, जो इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार संवाद, समाधान और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध है। भाजपा का मानना है कि मोदी सरकार छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।

टिकेश्वर सिंह गबेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने छात्रों के मुद्दे को केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का उद्देश्य समस्या का समाधान निकालना नहीं, बल्कि छात्रों के माध्यम से देश में असंतोष और भ्रम का वातावरण तैयार करना था। अब जब सरकार ने ठोस और कड़े कदम उठाने की दिशा में पहल की है, तो विपक्ष का वास्तविक चेहरा जनता के सामने आ गया है।

उन्होंने कहा कि देश का युवा जागरूक है और वह भली-भांति समझता है कि कौन उसके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रहा है और कौन उसके नाम पर केवल राजनीति कर रहा है। भाजपा सरकार प्रत्येक प्रतिभाशाली छात्र के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा परीक्षा प्रणाली से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending