Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती मे संत गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान व हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न ..

Published

on

भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश, बूथ स्तर तक चलेंगे विशेष अभियान ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान” एवं “हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा” को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने की।

कार्यशाला में जिला प्रभारी मनोज शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा राठौर, भुवन भास्कर यादव, भूषण चंद्रा, रंजीत अजगल्ले तथा जिला महामंत्री श्रीमती मोहन कुमारी साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मार्गदर्शन में 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 तक पूरे देश में “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय, मानवता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 31 जनवरी 2027 तक प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर संत समाज के संतों एवं प्रमुखजनों को अभियान की पुस्तिका भेंट की जाएगी। साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग तक समानता, समरसता और सामाजिक सद्भाव का संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनसंपर्क का प्रभावी माध्यम बनाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 11 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर तिरंगा वितरण, तिरंगा यात्राएं एवं विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में पार्टी के सभी मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी तथा प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करेगा।

कार्यशाला में सोशल मीडिया की भूमिका पर भी विशेष चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो, रील्स एवं गतिविधियों की नियमित जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने तथा जिला एवं प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया, ताकि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

इस अवसर पर दीपक अग्रवाल, प्रमोद गबेल, रूपा सिंहदेव, सुशीला सिन्हा, परदेशी खूंटे, धनंजय नामदेव, आलोक पटेल, अरुण शर्मा, आशीष तिवारी, जगदीश चंद्रा, पुरुषोत्तम सूर्यवंशी, मनहरण चंद्रा, जीवेंद्र गबेल, श्याम चंद्रा, लालू गबेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समरसता, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रभक्ति एवं जनसेवा के संकल्प के साथ दोनों अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending