Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक हुआ आयोजित ..

Published

on

31 जुलाई 2026 तक किसानों का पंजीयन पूर्ण करने के दिए निर्देश ..

        
सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत जिला स्तरीय पर्यवेक्षक समिति सह समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में खरीफ वर्ष 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए किसानों का राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर पंजीयन 31 जुलाई 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में खरीफ वर्ष 2026 के लिए जारी अधिसूचना के अनुरूप अधिक से अधिक ऋणी एवं अऋणी किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ने, शत-प्रतिशत केसीसी सैचुरेशन (KCC Saturation) सुनिश्चित करने, फसल बीमा से ऑप्ट आउट करने वाले किसानों की संख्या कम करने तथा जिले में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही वन पट्टाधारी किसानों को भी फसल बीमा के दायरे में शामिल करने, खरीफ वर्ष 2025 के एनसीआईपी पोर्टल पर फसल कटाई प्रयोगों के औसत उपज आंकड़ों की समीक्षा एवं खरीफ वर्ष 2025 के दावा भुगतान की जानकारी पर भी चर्चा की गई।

कलेक्टर तोपनो ने कहा कि इस वर्ष अल-नीनो के कारण मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए किसानों को अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधकों एवं समिति प्रभारियों को पात्र केसीसी धारक किसानों का शत-प्रतिशत फसल बीमा कराने के निर्देश दिए। साथ ही कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, बैंकों एवं बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के जिला प्रतिनिधियों को समन्वय स्थापित कर सेवा सहकारी समितियों एवं ग्रामों में शिविर आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

उप संचालक कृषि ने बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिसूचना की जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़, सूखा, जलभराव, ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति की स्थिति में यह योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने कृषि ऋण लिया है, वे संबंधित सेवा सहकारी समिति अथवा बैंक के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। वहीं अऋणी किसान लोक सेवा केंद्र, बैंक, वित्तीय संस्थान अथवा बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क कर या भारत सरकार के प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं। बैठक में कृषि विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि अऋणी किसानों को आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि संबंधी दस्तावेज, बी-1 एवं पी-2 फसल विवरण जैसे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर निकटतम सीएससी सेंटर अथवा संबंधित बैंक के माध्यम से भी फसल बीमा करा सकते हैं।

बैठक में उप संचालक कृषि, अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक संचालक उद्यान, भारतीय स्टेट बैंक के लीड बैंक अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सक्ती के सहायक नोडल अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी (एनआईसी), बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रतिनिधि, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की समस्त शाखाओं के प्रबंधक, प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधक तथा कृषक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending