Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रेमिका की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा ..

Published

on

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का फैसला ..

सक्ती, प्रथम अपर सत्र न्यायालय, सक्ती ने महिला की हत्या के मामले में आरोपी रेशमलाल सिदार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास तथा 1,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा नहीं करने की स्थिति में आरोपी को 6 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

अभियोजन के अनुसार, 26 जनवरी 2025 को लकेश्वर सिदार ने थाना सक्ती में सूचना दी कि ग्राम जाजंग के भाठापारा स्थित बाबूलाल सिदार के घर की बाड़ी के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतिका की पहचान ममता सिदार के रूप में हुई।

विवेचना में परिजनों, गवाहों के बयान तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के प्रेमी रेशमलाल सिदार पर हत्या का संदेह हुआ। इसके बाद थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 33/2025 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत विवेचना की गई।

जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन आरोपी मृतिका के बुलाने पर उसके घर पहुंचा था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे। बाद में दोनों बाबूलाल सिदार की बाड़ी में पहुंचे, जहां फिर से उनके बीच संबंध बने। इसी दौरान मृतिका के एक अन्य व्यक्ति से बातचीत और उसे लेकर हुए विवाद में कहासुनी बढ़ गई। अभियोजन के अनुसार, विवाद के दौरान मृतिका ने आरोपी के साथ मारपीट की, जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने उसका गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, मौका नक्शा, गवाहों के बयान, आवश्यक जब्ती तथा अन्य साक्ष्य एकत्र कर आरोपी को गिरफ्तार किया। विवेचना पूरी होने के बाद न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया, जहां से मामला विचारण के लिए प्रथम अपर सत्र न्यायालय, सक्ती को भेजा गया।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 17 गवाहों के बयान प्रस्तुत किए। उपलब्ध साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों के आधार पर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे ने 28 जुलाई 2026 को आरोपी रेशमलाल सिदार को धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास एवं 1,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

मामले में शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक उदय कुमार वर्मा ने प्रभावी पैरवी की।

Latest

खबर सक्ती ...49 मिनट ago

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, लोहराकोट में दबिश देकर एक आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...53 मिनट ago

दुष्कर्म के मामले में सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल ..

सक्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी...

खबर सक्ती ...60 मिनट ago

प्रेमिका की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का फैसला .. सक्ती, प्रथम अपर सत्र न्यायालय, सक्ती ने महिला की हत्या...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक हुआ आयोजित ..

31 जुलाई 2026 तक किसानों का पंजीयन पूर्ण करने के दिए निर्देश ..         सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता...

खबर कोरबा23 घंटे ago

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी उड़ान, कोरबा में “माय भारत युवा कार्यक्रम” की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न ..

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में होगी उपयोगी : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय “नशा मुक्त भारत” थीम पर कोरबा में प्रतिभाओं...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान .. सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास –...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर तोपनो ने दिए जरूरी निर्देश, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आपदा प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ..

भव्य व गरिमामय हो 15 अगस्त का आयोजन, प्रशासन रहे पूरी तरह मुस्तैद: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, मानसून को देखते...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनदर्शन में 29 आवेदन पहुंचे, आवास, राशन कार्ड और पीएम किसान की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनदर्शन में आवास, पेंशन और आधार सुधार सहित 29 आवेदन प्राप्त...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending