Connect with us

खबर सक्ती ...

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, लोहराकोट में दबिश देकर एक आरोपी को भेजा जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा तथा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकूर के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बाराद्वार पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेन्द्र यादव ने बताया कि 28 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम लोहराकोट में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी हरिशंकर लहरे (32 वर्ष), पिता धरमलाल लहरे, निवासी ग्राम लोहराकोट के कब्जे से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 900 रुपये है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 272/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया तथा उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की जा रही लगातार कार्रवाई का स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहने पर अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक योगेश राठौर, तकेश्वर कटकवार तथा सैनिक राजेश कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर4 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..4 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending