Connect with us

खबर सक्ती ...

बरसात में जान जोखिम में न डालें, सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : समाजसेवी चिराग अग्रवाल ..

Published

on

झरनों, नदी-नालों में बढ़ते हादसों पर चिराग अग्रवाल की युवाओं से अपील— रोमांच नहीं, सुरक्षा को चुनें ..

सक्ती, जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों, झरनों, पहाड़ी क्षेत्रों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे में समाजसेवी चिराग अग्रवाल ने जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं से सावधानी बरतने और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेना अच्छी बात है, लेकिन थोड़ी-सी लापरवाही किसी भी परिवार के लिए जीवनभर का दुख बन सकती है।

चिराग अग्रवाल ने कहा कि बरसात के मौसम में सक्ती जिले के कई प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो बनाने या रोमांच की चाह में कई युवा तेज बहाव वाले नदी-नालों, गहरे जलाशयों और फिसलन भरे झरनों तक पहुंच जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में भी ऐसे कई हादसों में लोगों की जान जा चुकी है और हाल के दिनों में भी दुखद घटनाएं सामने आई हैं। इसलिए सभी नागरिकों को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोखिम भरे स्थानों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से कहा कि यदि तैरना नहीं आता है तो गहरे पानी, तेज बहाव या फिसलन वाले क्षेत्रों में जाने की भूल बिल्कुल न करें। केवल कुछ क्षणों के रोमांच या सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन अमूल्य है और थोड़ी-सी सावधानी बड़े हादसों को टाल सकती है।

समाजसेवी चिराग अग्रवाल ने जिला प्रशासन से भी मांग की कि जिन पर्यटन स्थलों, झरनों और जलाशयों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, वहां आम लोगों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाई जाए। साथ ही चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग, बचाव दल और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

अंत में चिराग अग्रवाल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि “एक पल का रोमांच पूरे जीवन का पछतावा बन सकता है। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और अपने परिवार की खुशियों की रक्षा करें।”

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending