खबर सक्ती ...
सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 16 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना नगरदा अंतर्गत ग्राम सकरेलीखुर्द में दबिश देकर अवैध महुआ शराब जब्त की।
कार्रवाई के दौरान पायल सुमन (30 वर्ष), पति अजय सुमन के कब्जे से 16 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी महिला ने शराब को अपने घर की परछी में 2-2 लीटर की आठ हरी प्लास्टिक बोतलों में छिपाकर रखा था।
आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में अवैध शराब के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आरक्षक नवीन मनहर एवं शुभम कश्यप, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, परसराम कहरा, कमलेश यादव तथा बसंती चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















