खबर सक्ती ...
सक्ती के पनारी नहर पुल पर जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, कई फरार ..

जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत 60 हजार का सामान जब्त ..
सक्ती, जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते पांच आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कई जुआरी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पनारी नहर पुल के पास आम रोड पर कुछ लोग 52 पत्ती ताश के माध्यम से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी।
रेड के दौरान कुछ जुआरी भागने में सफल हो गए, जबकि पांच आरोपियों को मौके पर ही जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 5 मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक चटाई जब्त की। जब्त मशरूका का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 60 हजार रुपये बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में विक्की बरेठ (29 वर्ष) निवासी पुरेन्हापारा, सक्ती, धनाराम देवांगन (39 वर्ष) निवासी सिंधी कॉलोनी, चांपा, पुरुषोत्तम राठौर (47 वर्ष) निवासी सिवनी वार्ड, उमरेली रोड, चांपा, सत्यनारायण देवांगन (37 वर्ष) निवासी संजयनगर, चांपा तथा दुर्गेश सिदार (30 वर्ष) निवासी ग्राम सरवानी, थाना सक्ती शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 335/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा, नशीले पदार्थों के कारोबार एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















