Connect with us

खबर सक्ती ...

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

Published

on

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं विक्रय पर लगाए गए प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गुरुवार को जिले में व्यापारियों, डेयरी संचालकों एवं होटल व्यवसायियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन के निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित आदेश के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार अमानकीकृत डेयरी एनालॉग तथा गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया द्वारा जारी आदेश तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक अग्रवाल के निर्देशों के पालन में जिला सक्ती में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा होटलों, डेयरियों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बैठक में स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों, विशेष रूप से पनीर, क्रीम, मक्खन सहित अन्य उत्पादों का निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण अथवा विक्रय प्रतिबंधित है। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में व्यापारियों एवं होटल संचालकों से अपील की गई कि वे केवल मानक अनुरूप एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों का ही कारोबार करें तथा आम नागरिकों को भी अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करें। विभाग ने बताया कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Latest

खबर कोरबा9 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा1 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending