Connect with us

खबर सक्ती ...

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

Published

on

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती के मार्गदर्शन में तहसील हसौद क्षेत्र में कोटपा (COTPA) एक्ट के तहत विशेष अभियान चलाकर विद्यालयों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम ने स्वामी आत्मानंद स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तथा कन्हैयालाल वैदिक कॉन्वेंट स्कूल, हसौद के 500 मीटर के दायरे में स्थित दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पायल डेली नीड्स, गंगा जनरल स्टोर, मनोज किराना स्टोर, विक्की किराना स्टोर, युवराज जनरल स्टोर, तिरिथराम पान दुकान, जीतू पान दुकान, कान्हा जनरल स्टोर, उमा जनरल स्टोर एवं निखिल पान दुकान में तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी, गुटखा सहित अन्य नशीले उत्पाद बिक्री के लिए पाए गए।

संयुक्त दल ने मौके पर तंबाकू उत्पादों की जब्ती की कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानदारों पर कोटपा एक्ट के प्रावधानों के तहत अर्थदंड भी आरोपित किया।

यह कार्रवाई तहसीलदार हसौद, हल्का पटवारी हसौद एवं पुलिस बल हसौद की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा विद्यालयों के आसपास नशे से मुक्त एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Latest

खबर सक्ती ...26 मिनट ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...50 मिनट ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...55 मिनट ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न ..

पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , राज्य...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल ..

प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम .. रायपुर, राज्य में घुमंतू और बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय देने, गौ-संरक्षण को...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, 05 अगस्त 2026 को मंत्रिपरिषद के निर्णय (1) मंत्रिपरिषद ने ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी दी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल ..

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित , चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending