खबर सक्ती ...
आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम में आयोजन, परिजनों ने शुभचिंतकों एवं परिचितों से उपस्थित होने का किया आग्रह ..
सक्ती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जिला कार्यालय सक्ती के जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर ‘छोटू’ का 6 अगस्त 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से संघ परिवार सहित क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों में शोक की लहर है। उनके निधन पर अनेक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
योगेंद्र कुमार राठौर लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे और सक्ती जिले में संघ के संगठनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। वे मिलनसार एवं सक्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने संगठन के कार्यों में सक्रिय योगदान दिया।
योगेंद्र कुमार राठौर, सक्ती विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री प्रतिनिधि विश्वनाथ शंकर राठौर, निवासी सेंदरी के पुत्र थे। उनके निधन से राठौर परिवार के साथ-साथ उनके परिचितों, शुभचिंतकों एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में भी शोक व्याप्त है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार सक्ती सहित भारतीय जनता पार्टी तथा विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम 8 अगस्त को –
स्वर्गीय योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम 8 अगस्त 2026, शनिवार को दोपहर 1 बजे उनके गृह ग्राम सेंदरी, विकासखंड सक्ती में आयोजित किया जाएगा। परिवारजनों ने इस अवसर पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों एवं परिचितों से उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















