Connect with us

खबर सक्ती ...

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

Published

on

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना जरूरी ..

सक्ती, शासन द्वारा एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत जिले के सभी भूमिधारकों (नम्बरदार एवं सह-खातेदार) के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही सह-खातेदारों तथा उनके स्वामित्व वाले सभी खसरों की एंट्री फार्मर आईडी में कराया जाना भी आवश्यक है। आगामी पंजीयन एवं विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी होना तथा सभी खसरों का उससे लिंक होना महत्वपूर्ण है।

फार्मर आईडी किसान की डिजिटल पहचान होगी। यह आधार कार्ड की तरह एक विशिष्ट पहचान संख्या है, जिसमें किसान की व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाते की जानकारी तथा भू-अभिलेख से संबंधित विवरण डिजिटल रूप से लिंक रहेगा। भू-अभिलेख में दर्ज भूमि की जानकारी भुईयां पोर्टल के माध्यम से फार्मर आईडी से जोड़ी जाएगी।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक भी खसरा फार्मर आईडी में दर्ज होने से छूट गया तो संबंधित किसान को उस खसरे की भूमि से उत्पादित धान की बिक्री के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फार्मर आईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, धान खरीदी, कृषि अनुदान तथा आपदा राहत सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।

फार्मर आईडी बनने के बाद किसान की भूमि एवं अन्य आवश्यक जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेगी, जिससे अलग-अलग कार्यालयों में बार-बार दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता कम होगी और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी अधिक सुगम एवं त्वरित होगी।

💠 कहां बनवा सकते हैं फार्मर आईडी –

जिन किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, वे जल्द से जल्द अपना पंजीयन करा सकते हैं। किसान स्वयं एग्रीस्टैक पोर्टल के माध्यम से फार्मर आईडी बना सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी सहकारी समिति अथवा चॉइस सेंटर में जाकर भी पंजीयन कराया जा सकता है। इसके लिए किसान को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं बी-1 (खसरा) उपलब्ध कराना होगा।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते फार्मर आईडी बनवाने के साथ-साथ अपने सभी खसरों को फार्मर आईडी से लिंक कराएं, ताकि भविष्य में धान खरीदी एवं शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

फार्मर आईडी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, कृषि विभाग अथवा राजस्व विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Latest

खबर सक्ती ...27 मिनट ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...41 मिनट ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़1 घंटा ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending