Connect with us

खबर कोरबा

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

Published

on

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश ..

कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के जिले के सभी शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों हाई स्कूल,हायर सेकेंडरी स्कूलों उच्च शैक्षणिक संस्थानों, मतदान केन्द्रों सहित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए सभी इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन की उपस्थिति में दिनांक 8 अगस्त 2026 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण में सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन ने सभी नोडल अधिकारियों को भावी मतदाताओं तथा युवा मतदाताओं को मतदान के महत्व को बताने तथा मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका को बढ़ाने एवं मतदान प्रक्रिया में युवाओं के योगदान के लिए विशेष रूप से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर ने शैक्षणिक संस्थानों के साथ ही मतदान केन्द्रों में भी अनिवार्य रूप से मतदाता जागरूकता विषयक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देश दिए।

प्रशिक्षण कार्यशाला में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने जिले के सभी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल/ हायर सेकेंडरी स्कूलों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/ औद्योगिक इकाइयों, सभी मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब (ELC) का गठन कर सुचारू संचालन किए जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त दिशा-निर्देशों को विस्तार से बताया।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने ईसीआई नेट ECINET मोबाइल एप की उपयोगिता के संबंध में, मतदाता सूची में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई, 01 अक्टूबर को मतदाताओं का नाम दर्ज कराने के लिए विशेष निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को मतदाता जागरूकता के लिए सभी संस्थाओं, मतदान केन्द्रों के लिए माइक्रो लेवल पर कार्ययोजना बनाकर भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप युवा मतदाताओं को मतदान प्रकिया से जोड़ने के लिए विविध गतिविधियों का सुचारू क्रियान्वयन करने को कहा।

प्रशिक्षण में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, डिलिट कराने, संशोधन, स्थानांतरण कराने की ऑनलाइन, ऑफलाइन प्रक्रिया, विभिन्न फाॅर्म की जानकारी, मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर, एस एस आर, मतदाता सूची की जानकारी, भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका, ईवीएम-वीवीपैट मशीन के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी, भारत के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रियाओं की जानकारी, नैतिक मतदान, मतदाता साक्षरता, मतदाता जागरूकता अभियान सहित निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय, ई व्ही पी जी कॉलेज स्वीप नोडल अधिकारी बलराम कुर्रे, मास्टर ट्रेनर सहायक प्राध्यापक जे सी देवांगन, श्रीमती उपासना पाठक व्याख्याता, इलेक्शन सुपरवाइजर दीनदयाल भारद्वाज, सहायक प्रोग्रामर शीतल अग्रवाल, राम निवास साहू लेखापाल, भूपेंद्र पोर्ते तकनीकी सहायक सहित सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों के ईएलसी नोडल अधिकारी, प्रभारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली2 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending