Connect with us

खबर कोरबा

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

Published

on

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे नमन ..

कोरबा, भारत सरकार द्वारा निर्णय लिया गया हैं कि 14 अगस्त 2026 को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर देश भर में विभिन्न स्मृति दिवस एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जावेगा।

इस सम्बन्ध में नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में 14 अगस्त 2026 को पंडित जवाहर लाल नेहरू सभागार रामपुर कोरबा के ऑडिटोरियम में अपरान्ह 4 बजे “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” का कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं।

नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य आम जनमानस तथा विशेष रूप से युवा पीढ़ी को भारत विभाजन की दुःखद वास्तविकताओं से अवगत कराना तथा उससे प्रभावित लाखों लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना हैं। कार्यक्रम में भारत विभाजन से प्रभावित सभी दिवंगत जनों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों,हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों आदि में “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रदर्शनी, कैंडल मार्च, व्याख्यान, परिचर्चा, वृत चित्र प्रदर्शन सहित जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जावेगी।

सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इसके साथ ही 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर जिले में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं।
यह तिरंगा यात्रा 13 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड से ओपन थियेटर घंटा घर कोरबा तक निकाली जावेगी।
जिला प्रशासन कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सभी शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी, शासकीय अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्र-छात्राएं, युवाजन, प्राचार्य, शिक्षकगण, गणमान्यजनों सहित नागरिकगण सम्मिलित होंगे।

तिरंगा यात्रा के नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकास खंडों, शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम वंदेमातरम् थीम पर आयोजित की जा रही हैं। जिसमें देशभक्ति पर आधारित विविध कार्यक्रम- तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ मैराथन, तिरंगा कंसर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा रंगोली, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान, तिरंगा मेला, हर हर तिरंगा और वंदेमातरम् पर विशेष प्रदर्शनी आदि आयोजित किए जा रहे हैं।

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..3 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending