Connect with us

खबर सक्ती ...

मलेरिया रोधी अभियान के तहत जिलेभर में कीटनाशक छिड़काव, जनजागरूकता पर जोर ..

Published

on

बारिश में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, घर-घर पहुंच रही टीमें ..

सक्ती, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अमृत विकास तोपनो एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में सोमवार को जिले के सभी विकासखंडों में मलेरिया रोधी कीटनाशक का छिड़काव किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी देते हुए व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया।

वर्षा ऋतु में मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ने के कारण मलेरिया सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि जिले में वर्तमान में मलेरिया का कोई विशेष प्रकोप नहीं है, लेकिन संभावित संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व तैयारी के रूप में कीटनाशक छिड़काव, मलेरिया जांच, सतत निगरानी और जनजागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मलेरिया की रोकथाम में आमजन की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करें और मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें। बुखार आने पर स्वयं से दवा लेने के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मलेरिया की जांच कराएं तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आवश्यक उपचार लें। समय पर जांच एवं उपचार से मलेरिया को गंभीर स्थिति में पहुंचने से रोका जा सकता है।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की मैदानी टीमों द्वारा लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, घरों एवं आसपास पानी का ठहराव समाप्त करने, मच्छरों के लार्वा पनपने वाले स्थानों को नष्ट करने तथा मच्छरदानी के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही मलेरिया के संभावित लक्षणों एवं समय पर जांच के महत्व की जानकारी भी दी जा रही है।

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में डॉ. सुदर्शन भारद्वाज, समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, मलेरिया कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक, मलेरिया कार्यकर्ता, मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा संचालित गतिविधियों में सहयोग करें। घरों एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखें और बुखार अथवा मलेरिया से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending