Connect with us

खबर सक्ती ...

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : जिले में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जा रही कृमिनाशक दवा ..

Published

on

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में अभियान जारी, 17 अगस्त को होगा मॉप-अप दिवस ..

सक्ती, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल 400 मिलीग्राम का सेवन कराया जा रहा है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में यह अभियान जिले के सभी विकासखंडों में संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से लक्षित आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को निर्धारित मात्रा में कृमिनाशक दवा का सेवन कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों एवं मैदानी अमले के साथ समन्वय किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि 1 से 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों को एलबेंडाजोल 400 मिलीग्राम की आधी गोली चूरा कर पानी के साथ दी जाएगी। 2 से 3 वर्ष से कम आयु के बच्चों को एक गोली चूरा कर पानी के साथ तथा 3 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एलबेंडाजोल 400 मिलीग्राम की एक गोली चबाकर खिलाई जाएगी। दवा का सेवन भोजन के बाद कराया जाना है।

कृमि संक्रमण से बचाव और बेहतर स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य –

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का उद्देश्य बच्चों में पेट के कृमि संक्रमण को नियंत्रित करने के साथ-साथ एनीमिया एवं कुपोषण की स्थिति में सुधार, शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना तथा बच्चों की स्कूल उपस्थिति एवं सीखने की क्षमता में वृद्धि करना है। नियमित रूप से कृमिनाशक दवा का सेवन बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।

अभियान के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन विभाग सहित संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय एवं सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, शिक्षकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा बच्चों को निर्धारित खुराक का सेवन कराया जा रहा है तथा इसकी रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित की जा रही है।

17 अगस्त को मॉप-अप दिवस –

जो बच्चे किसी कारणवश 10 अगस्त 2026 को कृमिनाशक दवा का सेवन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 17 अगस्त 2026 को मॉप-अप दिवस के दौरान दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को निर्धारित खुराक अवश्य दिलाएं और जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Latest

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली3 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending