Connect with us

खबर सक्ती ...

29 जून को सक्ती में नवनिर्मित मल्टी स्पेशलिटी गोमती देवी हॉस्पिटल का शुभारंभ करेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ..

Published

on

पैथोलॉजी, एक्स-रे, एंबुलेंस सहित 7/24 घंटे मिलेंगी क्षेत्रवासियों को चिकित्सा सुविधाएं ,

चिकित्सा सुविधाओं में अव्वल होगा सक्ती जिला ,

29 जून को सक्ती में होने वाले गोमती देवी हॉस्पिटल के शुभारंभ का आमंत्रण आप सभी जिले सहित क्षेत्र वासियों के लिए- रामअवतार अग्रवाल एवं सांवडिया परिवार बाराद्वार ..

सक्ती, नवीन जिला सक्ती के अस्तित्व में आने के बाद यहां विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है, वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सक्ती जिला तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसी श्रृंखला में 29 जून को सक्ती नगर में चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई बड़ी कड़ी जुड़ने जा रही है, सक्ती नगर के बाराद्वार रोड में जिले के एकमात्र सर्व सुविधा युक्त मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में गोमती देवी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, इस हॉस्पिटल का शुभारंभ 29 जून दिन- गुरुवार को शाम 4:00 बजे मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत करेंगे, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्ती जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर के प्रतिष्ठित शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ हरी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ राजेश अग्रवाल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में विधानसभा अध्यक्ष के विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल करेंगे।

मल्टी स्पेशलिटी गोमती देवी हॉस्पिटल की स्थापना नगर के बाराद्वार रोड में मां भीमेश्वरी देवी बेरी वाली मंदिर के पास की गई है, इस हॉस्पिटल को सर्व सुविधा युक्त बनाया गया है, एवं यहां आने वाले मरीजों को जहां चिकित्सा की बेहतर सुविधाएं सातों दिन 24 घंटे मिलेगी, तो वही मुख्य रूप से इस हॉस्पिटल में एक्सरे की सुविधा, पैथोलॉजी की सुविधा, तथा 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस संबंध में रामअवतार अग्रवाल एवं सांवडिया परिवार बाराद्वार ने भी जिले वासियों सहित क्षेत्रवासियों को इस हॉस्पिटल के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है, तो वही सक्ती नगर में इस नवनिर्मित हॉस्पिटल के शुभारंभ होने से जहां चिकित्सा के क्षेत्र में multi-speciality सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, तो वही वर्तमान में निजी क्षेत्र में देखा जाए तो सक्ती जिला मुख्यालय होने के बाद प्राइवेट सेक्टर के बड़े हॉस्पिटलों की कमी थी, किंतु इस हॉस्पिटल के प्रारंभ होने से यहां सभी प्रकार की सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी, तथा इस हॉस्पिटल के शुभारंभ होने की खबरों से क्षेत्र में भी स्वास्थ सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर लोगों में हर्ष व्याप्त है, तथा लोगों का कहना है कि सक्ती जिला बड़ा फैला हुआ क्षेत्र है तथा यहां सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के अलावा भी लोगों को निजी सेक्टर की स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता होती है, जो कि इस हॉस्पिटल के प्रारंभ होने से निश्चित रूप से पूर्ण होगी और आने वाले समय में लोगों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिलासपुर6 घंटे ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर6 घंटे ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

खबर बिलासपुर6 घंटे ago

पुलिस थानों के सीसीटीवी बंद मिले तो तय होगी जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए सख्त निर्देश ..

550 थानों के लिए 102 करोड़ की योजना, 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा फुटेज .. बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में सांसद कमलेश जांगड़े ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज स्थानीय स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को भावभीनी विदाई ..

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव .. सक्ती, सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं...

खबर कोरबा12 घंटे ago

हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया ..

सरस्वती सायकल योजना से हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा की 44 बालिकाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान .. कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

31 किलो की विशाल कांवड़ लेकर देवघर पहुंचे सक्ती के शिवभक्त, बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना ..

सक्ती के शिवभक्तों ने रचा इतिहास, 31 किलो की कांवड़ से किया जलाभिषेक, सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा पूरी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

लीनेस डॉ. शालू पाहवा ने प्रतिभावान बालिकाओं का किया सम्मान, कॉपी-पेन व स्मृति चिन्ह देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने किया प्रेरित ..

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना समाज के विकास की मजबूत नींव : डॉ. शालू पाहवा, सेजस कसेर पारा स्कूल में...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार ..

30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित , महतारी वंदन की राशि...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का किया विमोचन , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending