Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

प्रशासन तुंहर द्वार अभियान के तहत ग्राम पंचायत रसौटा में हुआ शिविर का आयोजन ..

Published

on

शिविर में कुल 295 आवेदन हुए प्राप्त ,

170 प्रकरणों का किया गया त्वरित निराकरण ,

शिविर में ईव्हीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन ..

जांजगीर-चांपा, 20 जुलाई 2023 को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले आमनागरिकों की शिकायतों, समस्याओं आदि के निराकरण के लिए विभिन्न ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों के नजदीक पहुंचते हुए प्रशासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजन से प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के विकासखंड पामगढ़ के ग्राम पंचायत रसौटा में प्रशासन तुंहर द्वार अभियान शिविर का आयोजन किया गया। प्रशासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में कुल 295 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में 170 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। इसके साथ शिविर में ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिविर में पंचायत विभाग के 179, राजस्व विभाग के 68, विद्युत विभाग के 9, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 1, शिक्षा विभाग के 4, महिला एवं बाल विकास विभाग के 1, खाद्य विभाग के 4, कृषि विभाग के 1, आदिवासी विकास विभाग 1, सहकारिता विभाग के 1, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 4, समाज कल्याण विभाग के 20 और जल संसाधन विभाग के 1 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार कुल 295 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें से 170 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया है तथा शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को जल्द निराकरण करने निर्देशित किया गया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य रोजगार गारंटी परिषद् श्रीमती शेषराज हरबंश, माटी कला बोर्ड की सदस्य सुश्री पुनीता प्रजापति, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्रीराम पप्पू बघेल, श्रम कल्याण मंडल के सदस्य हरप्रसाद साहू, रवि शेखर भारद्वाज, सरपंच रसौटा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ ज्योति पटेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत तरौद में 27 जुलाई को होगा प्रशासन तुंहर द्वार शिविर का आयोजन –

इसी प्रकार अकलतरा 27 जुलाई को विकासखंड अकलतरा ग्राम पंचायत तरौद में शिविर का आयोजन किया जाएगा। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत हरदी में 3 अगस्त को, 10 अगस्त को बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत बसंतपुर में, 17 अगस्त को बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत चोरिया में, 24 अगस्त को पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कोसला में और 31 अगस्त को अकलतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मधुवा में प्रशासन तुहंर द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत के नागरिकों से शिविर में शामिल होकर ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली3 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending