खबर रायगढ़
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की जिला कार्यसमिति की बैठकहोटल पथिक में आयोजित ..

समाज सेवा के माध्यम से ही राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग अपने लक्ष्य को हासिल कर सकती है- चितरंजय पटेल प्रदेश अध्यक्ष (लीगल) ..
रायगढ़, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग समाज सेवा के माध्यम से ही अपने लक्ष्य को हासिल कर सकती है यह बात कहते हुए आयोग के लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सामाजिक सरोकार व वंचितों के उत्थान के लिए सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया। इस अवसर पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष टी राजा को बधाई देते हुए अधिवक्ता चित्रंजय ने उम्मीद जताई कि राजा के नेतृत्व रायगढ़ जिले में आयोग समाज सेवा के कार्यों में सशक्त योगदान सुनिश्चित करेगा।

जिला ध्यक्ष टी राजा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा तथा जिले के सभी साथियों के परस्पर सहयोग से हम रायगढ़ जिले में आयोग का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित पर्यवेक्षक द्वय महेंद्र बरेठ (जिलाध्यक्ष सक्ती- जांजगीर-चांपा) व योम लहरे (मीडिया प्रमुख) ने भी नवगठित जिला इकाई के पदाधिकारियों को बधाई दिया।
बैठक में शामिल रायगढ़ जिला सचिव बसंत, मीडिया प्रभारी नीलकंठ साहू, लीगल सेल प्रमुख राहुल पटनायक अधिवक्ता, महिला प्रमुख नाजनीन तर्रनुम, नरेश आदि के साथ जिला रायगढ़ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता की गरिमामय उपस्थिति रही। राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के लोग बैठक के पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवम नगर निरीक्षक एस आर रात्र से सौजन्य भेंट कर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..

























You must be logged in to post a comment Login