Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

मुख्य सचिवों के तृतीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस की तैयारी के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ..

Published

on

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सभी स्वामी आत्मानंद स्कूलों में डिजिटलीकरण की उपयोगिता एवं आनलाइन योजनाओं का लाभ हेतु प्रशिक्षण प्रारंभ करने के दिए निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मुख्य सचिवों के तृतीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस की तैयारी के संबंध में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बालविकास विभाग, पंचायत विभाग एवं बैंक शाखा प्रबंधक की संयुक्त बैठक बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से सुशासन और प्रौद्योगिकी के उपयोग के साथ जीवन जीने में सुगमता को बढ़ावा देने हेतु बच्चों तथा पालकों के लिए संचालित आनलाइन योजनाओं एवं भविष्य में संचालित किये जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। भौतिक रूप से दस्तावेजों को बनाने में काफी समय तथा अनेक व्यवहारिक कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है, इसे यदि आनलाइन के माध्यम से बच्चों को सुविधा प्रदान की जाए, तो बेहतर लाभ मिल सकता है। विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं में ट्रांसफर सर्टिफिकेट, मार्कसीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने के संबंध में मार्कशीट का सत्यापन, आनलाइन परीक्षा प्रणाली, बच्चों का शाला में प्रवेश हेतु शालाओं की साझेदारी, विद्यार्थियों का आधार रजिस्ट्रेशन, शैक्षिक सर्टिफिकेट के लिए डीजीलाकर की उपयोगिता का प्रचार-प्रसार के साथ विद्यार्थियों की अधिगम क्षमता में वृद्धि हेतु प्रयास, सीखने के परिणामों को टेक्नोलॉजी का उपयोग कर बेहतर बनाया जा सकता है। उक्त संबंध में सभी अधिकारियों से सुझाव प्राप्त किये गये जिसे जिले स्तर पर प्रस्ताव बनाकर राज्य कार्यालय को प्रेषित की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सभी स्वामी आत्मानंद स्कूलों में डिजिटलीकरण की उपयोगिता एवं आनलाइन योजनाओं का लाभ हेतु प्रशिक्षण प्रारंभ करने के साथ-साथ सभी विद्यालयों में भी प्रचार-प्रसार व प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर को दिये गये। कलेक्टर द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि शालाओं में आयरन गोली, कृमि नाशक गोली का वितरण चिरायू टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में डॉ ज्योति पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा सभी अधिकारियों को शालाओं में अधोसंरचना एवं भौतिक सुविधाओं हेतु स्कूल शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग आदि विभिन्न मदों से प्राप्त राशि का सदुपयोग करना तथा कार्यों की लगातार मानिटरिंग करने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिला नोडल अधिकारी संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, शाखा प्रबंधक जिला मिशन समन्वयक ए.पी.सी. सर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकास स्त्रोत समन्वयक, समग्र शिक्षा के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

♦️ पीएम पोषण शक्ति योजना – मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश ..

♦️ सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन , ♦️ शहरी क्षेत्रों में सेंट्रल किचन से होगी...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

♦️ मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ..

♦️ अहिंसा, करुणा, सत्य और आत्मसंयम के संदेश की आज पूरे विश्व को आवश्यकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , ♦️...

खबर सूरजपुर ..15 घंटे ago

♦️ “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास और महिला सशक्तिकरण का संदेश ..

♦️ 12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास का संकल्प, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. ♦️ मोदी सरकार के...

खबर सूरजपुर ..16 घंटे ago

🔸 10 साल पुराने आधार का बायोमेट्रिक अपडेट कराने तेज करें अभियान : कलेक्टर रैना जमील ..

🔸 आधार सेवाओं में मनमानी नहीं चलेगी, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई , 🔸 जिला स्तरीय आधार...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बोराई नदी में अवैध रेत उत्खनन-परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जप्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं खनि अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

20 जून को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, जिले में मनाया जाएगा “पीएम किसान उत्सव दिवस ..

सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी 2019 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के पात्र भूमिधारक...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अपहृता रायपुर से बरामद .. सक्ती, थाना बाराद्वार पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट के तीन घंटे के भीतर भेजा जेल ..

प्रेम संबंध बनाकर शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर आरोपी फरार; बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती, शादी का झांसा...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़ ..

26 घंटे की नाकाबंदी रंग लाई: एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में 1.66 करोड़ की संपत्ति जब्त, राजस्थान का...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत ..

VSK ऐप की विसंगतियों, टीईटी इंद्राज और सेवा पुस्तिका संधारण पर हुई चर्चा, DEO ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending