Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

सड़कों पर मवेशियों के पाए जाने पर निजी पशुपालकों पर करें जुर्माना – कलेक्टर ,

कलेक्टर ने चुनाव संबंधी कार्यों की ली जानकारी तथा सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का गंभीरता से पालन करने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले के सड़कों पर मवेशियों के पाए जाने पर निजी पशुपालकों पर जुर्माना की करवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस कार्य के लिए सभी सीईओ, सीएमओ और तहसीलदार को विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने चुनाव संबंधी कार्यों तथा स्वीप गतिविधियों की जानकारी लेते हुवे सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में उर्वरक के वितरण व उपलब्धता की जानकारी लेते हुए अब तक कहां-कहां कितने खाद पहुंचे हैं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में अब तक आवारा पशुओं में किए गए रेडियम बेल्ट और टैगिंग के कार्यों की जानकारी लेते हुए यह कार्य निरंतर जारी रखने कहा। उन्होंने पीपीईएस के एंट्री की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा कुछ विभाग जो पीपीईएस की एंट्री पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं उनसे जानकारी ली तथा जल्द पीपीईएस एंट्री पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी आरओ , एआरओ तथा संबंधित अधिकारियों को चुनाव के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों की जानकारी विस्तार से दी तथा सभी को मिलकर जिले में शांतिपूर्वक चुनाव कराए जाने कहा। कलेक्टर ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता संबंधी समस्त कार्य, मतदान केंद्रों की संपूर्ण व्यवस्था, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन के वैधानिक दायित्व का निर्वहन, नामनिर्देशन, मतदान सामग्री प्रभारी, मतदान सामग्री वितरण, मतदान सामग्री वापसी, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति तैयार करना, पोस्टल बैलेट पेपर एवं सर्विस वोटर्स हेतु ईटीपीबी तथा निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र का संपूर्ण व्यवस्था, रूट चार्ट, जोन सेक्टर का निर्धारण एवं मानचित्र निर्माण, अभ्यर्थियों को सूची उपलब्ध कराना, मतदान दल एवं मतगणना दल का गठन सहित चुनाव संबंधी अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना, रीपा के कार्य, स्कूल जतन योजना, पीएम आवास, बेरोजगारी भत्ता, डीएमएफ, हमर लैब, ब्लड स्टोरेज यूनिट, एनआरसी भवन निर्माण कार्य, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, आयुष्मान कार्ड, अमृत सरोवर योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, हाउसिंग बोर्ड , लोक निर्माण विभाग के कार्य सहित अन्य निर्माण कार्य तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने सिंचाई विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कार्यों तथा अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सर्व एसडीएम तथा सभी विभागीय अधिकारी, सेक्टर अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...24 सेकंड ago

सीएम हेल्पलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली : सीएम हेल्पलाइन 1076 के संचालन के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न ..

24/7 संचालित होगा सीएम हेल्पलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली, टोल फ्री नंबर 1076 पर निःशुल्क किया जा सकता है कॉल ,...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली नई मजबूती : 10 नए डायल-112 व हाईवे पेट्रोलिंग वाहन हुए शामिल ..

कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने दिखाई हरी झंडी, आपात स्थिति में अब मिलेगी और त्वरित पुलिस...

खबर रायगढ़23 घंटे ago

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ को दी 16 अत्याधुनिक CG डॉयल-112 वाहनों की सौगात, आपात सेवाएं होंगी और तेज ..

CG डॉयल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन का विस्तार : पुलिस, मेडिकल, फायर व महिला हेल्पलाइन सहित सभी आपात सेवाएं अब एक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक की गई आयोजित, पशु क्रूरता रोकने लागू होंगे सख्त प्रावधान ..

पशु क्रूरता निवारण को लेकर जिला प्रशासन सख्त, आवारा पशुओं के संरक्षण एवं रेबीज नियंत्रण पर विशेष जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में नशे का जाल: गांजा और नशीली दवाइयों की गिरफ्त में युवा पीढ़ी ..

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग, पुलिस अधीक्षक से विशेष अभियान चलाने की अपील .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

10 वर्षीय बालक के जबड़े से निकला डेंटिजेरस सिस्ट, डॉ. राशी अग्रवाल की टीम ने किया सफल ऑपरेशन ..

सक्ती में पहली बार डेंटिजेरस सिस्ट की जटिल सर्जरी सफल, 50 मिनट ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बचाई मासूम की मुस्कान...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

वन है तो जीवन है : वन विभाग की योजनाओं से हजारों परिवारों को मिल रहा सहारा ..

तेन्दूपत्ता संग्राहकों को रोजगार, बीमा, छात्रवृत्ति और सामाजिक सुरक्षा का लाभ .. रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नागरिक सहकारी बैंकों में बढ़ेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं ..

सहकारिता आयुक्त ने मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं शुरू करने के दिए निर्देश .. रायपुर, राज्य के शहरी सहकारी बैंकों...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गोबरा नवापारा में रेत के अवैध उत्खनन-भण्डारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन को जब्त कर किया-सील ..

रायपुर, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के आदेशानुसार तथा उप-संचालक (खनिज प्रशासन) राजेश मालवे के नेतृत्व में खनिज विभाग के अमले...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

ज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) के मेधावी छात्र यशवंत प्रकाश ने किया रायपुर एयरपोर्ट भ्रमण ..

एयरक्राफ्ट की तकनीक, कॉकपिट संचालन और सुरक्षित उड़ान के नियमों की मिली जानकारी .. सक्ती, जिला प्रशासन सक्ती द्वारा मेधावी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending