खबर जांजगीर-चांपा ..
बहेराडीह स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में मेघावी छात्रा श्रीया अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण ..

विशेष अतिथि के रूप में पर्यावरण एक्टिविस्ट काजल कसेर मौजूद रहीं ..
जांजगीर-चाम्पा, बहेराडीह स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, यहां चाम्पा की मेघावी छात्रा श्रीया अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया, इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में जांजगीर की पर्यावरण एक्टिविस्ट काजल कसेर मौजूद थीं।

ध्वजारोहण के बाद मेघावी छात्रा श्रीया अग्रवाल ने कहा कि मेरा सौभाग्य है, देश के पहले किसान स्कूल में ध्वज फहराने का अवसर मिला है. देश के अमर जवानों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम स्वतंत्र हैं, यह सब बलिदान की वजह से हैं, इसलिए हमेशा बलिदानियों को याद करना चाहिए, नमन करना चाहिए , श्रीया ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में नवाचार हो रहा है, जिसे देखकर मन को खुशी हुई ह, यहां किसानों के हित में बेहतर काम किया जा रहा है।

जांजगीर की पर्यावरण एक्टिविस्ट काजल कसेर ने कहा कि किसान स्कूल के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर आत्मीय खुशी हुई है और किसान स्कूल में किसानों के अलग कोशिश को देखकर अच्छा लगा है, किसान स्कूल में जिस तरह से प्रयास किया जा रहा है, वह अनुकरणीय है और सभी को किसान स्कूल पहुंचकर नवाचार को देखना चाहिए , उन्होंने कहा कि आज स्वच्छ पर्यावरण अति आवश्यक है, इसलिए सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करना चाहिए ,
ध्वजारोहण के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, डॉ. सुरेश देवांगन, जे. बस्वराज, रामाधार देवांगन, पुष्पा यादव, ललिता यादव, सुमित्रा यादव, राजाराम, उप सरपंच चंदा सरवन कश्यप, रोशनलाल अग्रवाल, कमलादेवी अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, कुमारी कन्सेर समेत अन्य लोग मौजूद थे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login