Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगो को मताधिकार के लिए करे जागरूक – कलेक्टर ,

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग के लिए दिलाई शपथ ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगो को मताधिकार के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक उपरांत सभी विभागों के अधिकारियों सहित कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की लोकतांत्रिक पराम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा एवं अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में खाद, बारदाना आदि के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी तहसीलदारों को जिले में बारदाना की वर्तमान स्थिति की जांच करते हुए जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में अब तक आवारा पशुओं में किए गए रेडियम बेल्ट और टैगिंग के कार्यों की जानकारी लेते हुए यह कार्य निरंतर जारी रखने कहा। कलेक्टर ने जिले में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समय रहते तैयारियां सुनिश्चित करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने पीपीईएस के एंट्री की अद्यतन स्थिति, की जानकारी ली। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित तहसीलदार, सी एम ओ, सहित संबंधित अधिकारियों को जिले के विद्यार्थीयों को एनडीए, नीट, आईआईटी, जेईई, पीएससी, सहित अन्य परीक्षाओें के लिए जागरूक करते हुए कॉउसलिंग भी कराये जाने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने जिले में शांतिपूर्वक चुनाव कराए जाने के लिए स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता संबंधी समस्त कार्य, मतदान केंद्रों की संपूर्ण व्यवस्था, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन के वैधानिक दायित्व का निर्वहन, नामनिर्देशन, मतदान सामग्री प्रभारी, मतदान सामग्री वितरण, मतदान सामग्री वापसी, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति तैयार करना, पोस्टल बैलेट पेपर एवं सर्विस वोटर्स हेतु ईटीपीबी तथा निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र का संपूर्ण व्यवस्था, रूट चार्ट, जोन सेक्टर का निर्धारण एवं मानचित्र निर्माण, अभ्यर्थियों को सूची उपलब्ध कराना, मतदान दल एवं मतगणना दल का गठन सहित चुनाव संबंधी अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना, रीपा के कार्य, स्कूल जतन योजना, पीएम आवास, बेरोजगारी भत्ता, डीएमएफ, हमर लैब, ब्लड स्टोरेज यूनिट, एनआरसी भवन निर्माण कार्य, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, आयुष्मान कार्ड, अमृत सरोवर योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, हाउसिंग बोर्ड , लोक निर्माण विभाग के कार्य सहित अन्य निर्माण कार्य तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने सिंचाई विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कार्यों तथा अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सर्व एसडीएम तथा सभी विभागीय अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर खरसिया ..6 घंटे ago

बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ .. खरसिया,...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती .....

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित ..

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज 21 अक्टूबर से, मैदान में उतरेंगी छह फ्रेंचाइजी टीमें ..

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपियन खिलाड़ियों के दम पर सजेगा हॉकी का महासंग्राम ,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती मे युवा उड़ान 2026 में युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और भविष्य पर हुआ मंथन ..

युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर बोले—विपरीत परिस्थितियों से आगे बढ़ने पर जरूर मिलती है सफलता , उत्कृष्ट खिलाड़ियों...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिले के निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच, नर्सिंग होम एक्ट के तहत औचक निरीक्षण ..

डभरा-मालखरौदा के अस्पतालों में पहुंचा जिला स्तरीय निरीक्षण दल, आयुष्मान योजना में पारदर्शिता बरतने के निर्देश .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती जिले के सकरेलीकला में 24.70 लाख की लागत से महतारी सदन भवन का निर्माण पूर्ण ..

विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत मिली सौगात, ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण और स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर .. सक्ती, ग्रामीण...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

आयुर्वेदिक उपचार से बवासीर की समस्या में रीना खांडे को मिली राहत ..

शासकीय आयुर्वेद औषधालय खैरा में चिकित्सकीय परामर्श से हुआ उपचार, सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई स्वास्थ्य लाभ की...

खबर कोरबा1 दिन ago

मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश ..

BLO, ELC कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न .. कोरबा, मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending