खबर सक्ती ...
कलेक्टर द्वारा मेरी पॉलिसी मेरा हाथ अभियान का किया गया शुभांरभ ..

किसानों की सुविधा के लिए घर पहुंच फसल बीमा पॉलिसी ,
प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति पर मिलता है किसानो को बीमा राशि ..
सक्ती, भारत सरकार कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, कृषि भवन, नई दिल्ली द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पहुंच बढ़ाने, व्यापक जागरूकता पैदा करने और बीमाकृत किसानों के घर तक नीतियां पहुंचाने के उद्देश्य से मेरी पॉलिसी मेरा हाथ अभियान के तहत खरीफ 2023 अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय जेठा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मेरी पॉलिसी मेरा हाथ अभियान का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा ग्राम भुरसीडीह और खुंटादहरा के 34 किसानों को फसल बीमा पॉलिसी का वितरण करते हुए किया गया। उप संचालक कृषि शंशांक शिन्दे ने राज्य शासन के द्वारा जारी अधिसूचना की जानकारी देते हुए बताया कि फसलों को प्राकृतिक आपदा से क्षति की स्थिति में केवल फसल बीमा ही बेहतर विकल्प होता है। जिले में आगामी दिनों में बजाज एलायंज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड द्वारा कृषि विभाग के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर प्रत्येक बीमाकृत किसानों को मेरी पॉलिसी मेरा हाथ अभियान के तहत पॉलिसी का वितरण किया जायेगा तथा योजना की जानकारी देते हुए किसानों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख, अधीक्षक भू-अभिलेख, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सक्ती, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, जिला प्रतिनिधी बजाज एलायंज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड जिला सक्ती तथा ग्राम भुरसीडीह और खुंटादहरा के किसान उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login