Connect with us

खबर सक्ती ...

घोषणाओं में कांग्रेस ने मारी बाजी – कांग्रेस सरकार बनते ही प्रत्येक महिलाओं को 15 हजार रुपए देगी सालाना – त्रिलोक चंद जायसवाल ..

Published

on

भाजपा क्षेत्र में महिलाओं के साथ धोखा कर फॉर्म भरवा रही है, जबकि इस फॉर्म का कोई वजूद नहीं है – श्यामसुंदर अग्रवाल ,

17 नवंबर को कांग्रेस पार्टी के पंजा छाप पर बटन दबाकर हमारे लोकप्रिय नेता डॉ चरणदास महंत को भारी मतों से जिताना है और सक्ती को प्रदेश में आदर्श जिला बनाना है – हरीश परसाई ..

सक्ती, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय सक्ती में 13 नवंबर को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल दादू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहां कांग्रेस की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना अंतर्गत विवाहित, अविवाहित महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए कांग्रेस सरकार देने की घोषणा की है। तथा आज पूरे प्रदेश की जनता को कांग्रेस एवं भूपेश पर भरोसा है छत्तीसगढ़ की जनता इस बार फिर से कांग्रेस को अपना समर्थन करेगी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में चुनाव के समय महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं के साथ धोखा कर फॉर्म भरवा रही है जबकि इस फार्म का कोई वजूद नहीं है, तथा जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्र 2016-17 एवं 2017-18 में अपने वायदों के अनुरूप डॉ रमन सिंह की सरकार ने किसानों को धान का बोनस नहीं दिया तथा किसानों को ठगने का काम तत्कालीन भाजपा की सरकार ने किया है, किंतु आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सत्तासीन होते ही किसानों का कर्ज माफ किया एवं सरकार जनकल्याण के लिए काम कर रही है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश परसाई ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली से पूरे प्रदेश की जनता वाकिफ है। 17 नवंबर को होने वाले मतदान में मतदाता पुनः कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देंगे। आज कांग्रेस पार्टी पर प्रदेश की जनता को पूरा भरोसा है तथा जनता इस बात को जानती है कि कांग्रेस ने जो कहा है वह करके दिखाया है। और हमारे विधानसभा प्रत्याशी डॉ चरणदास महंत ने सक्ती को जिला बनाया है और क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा, गंभीर बीमारी के मरीजों को रायपुर बुलाकर अच्छी चिकित्सा सुविधा दिलाई है। और प्रदेश में सक्ती एक आदर्श जिला के रूप में जाना जाएगा मैं आप लोगों के माध्यम से क्षेत्र की जनता से अपील कर रहा हूं की 17 नवंबर को कांग्रेस पार्टी के पंजा छाप पर बटन दबाकर हमारे लोकप्रिय नेता डॉ चरणदास महंत को भारी मतों से विजय बनावे और सक्ती को प्रदेश में आदर्श जिला बनाने में सहयोग प्रदान करें।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सक्ती में आयोजित पत्रकार वार्ता को अन्य आगंतुक कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने जनता को बेवकूफ बनाकर घोषणा पत्र की बातों का फॉर्म भरवा रही है, तथा इन फॉर्म का कोई वजूद नहीं है एवं फॉर्म में किसी भी प्रकार का कोई उल्लेख नहीं है। किंतु कांग्रेस की सरकार प्रति महिलाओ को 15,000 रुपये सालाना देगी जिसका व्यापक रूप से प्रभाव पूरे प्रदेश में नारी शक्ति के रूप में देखा जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सक्ती में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश परसाई, जिला अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू , जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल, भवानी प्रसाद तिवारी, मनीष कथूरिया, पूर्व जनपद सदस्य रथराम पटेल टेमर सहित कांग्रेस पदाधिकारी प्रमुखरूप से मंच पर उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा5 घंटे ago

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन सख्त .. कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के...

खबर बिलासपुर5 घंटे ago

ऑफिसर्स क्लब की महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ..

बिलासपुर, ऑफिसर्स क्लब बिलासपुर की महिलाओं ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित ..

राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , महानगरों की तर्ज...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश ..

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने आयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश , शिकायतों...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

माताओं के स्वास्थ्य और पोषण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में मिला पहला स्थान .....

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

नवा रायपुर में सजेगा ‘’आदि परब-2026’’: 43 जनजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का भव्य संगम ..

परंपरा से पहचान तक ‘’आदि परब-2026’’ : छह राज्यों के जनजातीय कलाकारों से सजेगा आदि रंग, परिधान और हाट .....

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती जिले में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 11 वाहन जब्त — कार्रवाई पर उठे सवाल ..

सक्ती, जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

आरएएमपी योजना के अंतर्गत “उद्योग–बैंकर्स मीट” का किया गया आयोजन ..

सक्ती, आरएएमपी योजना के अंतर्गत एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय सहयोग एवं बैंकिंग सुविधाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना, बूंद कुंवर कुम्हार को मिल रहा हर माह आर्थिक संबल ..

महतारी वंदन योजना से आसान हुआ जीवन, टेमर की बूंद कुंवर कुम्हार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

भीषण गर्मी को लेकर कलेक्टर की अपील, लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह ..

सक्ती जिले में बढ़ता तापमान, कलेक्टर ने नागरिकों से कहा—धूप से बचें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending