Connect with us

ख़बर रायपुर

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ‘हमर हाथी-हमर गोठ’ रेडियो कार्यक्रम को सराहा ..

Published

on

कहा- छत्तीसगढ़ की इस अनूठी पहल और इसके अनुभवों का लाभ देश के दूसरे वन क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी उठा सकते हैं ,

.
विगत 7 वर्षों से आकाशवाणी के ‘हमर हाथी-हमर गोठ’ कार्यक्रम में दी जा रही हाथियों के विचरण की सूचनाएं ..

.
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में हाथियों के विचरण की सूचनाओं पर आधारित आकाशवाणी कार्यक्रम ‘हमर हाथी-हमर गोठ’ की सराहना की। मन की बात कार्यक्रम में श्रोताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रेडियो की ताकत कितना बदलाव ला सकती है, इसकी एक अनूठी मिसाल छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रही है। बीते करीब 7 वर्षों से यहाँ रेडियो पर एक लोकप्रिय कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है, जिसका नाम है ‘हमर हाथी-हमर गोठ’। नाम सुनकर आपको लग सकता है कि रेडियो और हाथी का भला क्या कनेक्शन हो सकता है। लेकिन यही तो रेडियो की खूबी है। छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी के चार केन्द्रों अंबिकापुर, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ से हर शाम इस कार्यक्रम का प्रसारण होता है और आपको जानकर हैरानी होगी कि छत्तीसगढ़ के जंगल और उसके आसपास के इलाके में रहने वाले बड़े ध्यान से इस कार्यक्रम को सुनते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘हमर हाथी – हमर गोठ’ कार्यक्रम में बताया जाता है कि हाथियों का झुण्ड जंगल के किस इलाके से गुजर रहा है। ये जानकारी यहाँ के लोगों के बहुत काम आती है। लोगों को जैसे ही रेडियो से हाथियों के झुण्ड के आने की जानकारी मिलती है, वो सावधान हो जाते हैं। जिन रास्तों से हाथी गुजरते हैं, उधर जाने का ख़तरा टल जाता है। इससे जहाँ एक ओर हाथियों के झुण्ड से नुकसान की संभावना कम हो रही है, वहीँ हाथियों के बारे में डेटा जुटाने में मदद मिलती है। इस डेटा के उपयोग से भविष्य में हाथियों के संरक्षण में भी मदद मिलेगी। यहाँ हाथियों से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इससे जंगल के आसपास रहने वाले लोगों को हाथियों के साथ तालमेल बिठाना आसान हो गया है। छत्तीसगढ़ की इस अनूठी पहल और इसके अनुभवों का लाभ देश के दूसरे वन क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी उठा सकते हैं।

‘हमर हाथी-हमर गोठ’ कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता अमलेन्दु मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य के चार आकाशवाणी केंद्रों अंबिकापुर, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ केंद्रो से शाम 5:00 बजे प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम एंड्राइड मोबाइल के न्यूज on AIR और एफएम चैनल में भी उपलब्ध है जिसे गाड़ियों में भी आसानी से सुना जा सकता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

🔆 बड़ी खबर: मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई ..

🔆 डी. डी. अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू सील , 🔆 लाइसेंस अस्थायी रूप से निरस्त : लापरवाही पर...

खबर कोरबा9 घंटे ago

🔮 सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह ..

🔮 निधि सेन को एक सप्ताह में मिला निवास प्रमाण पत्र, सेवा सेतु से मिला समयबद्ध लाभ .. कोरबा, शासन...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

♦️ चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

♦️ डिजिटल गवर्नेंस, उभरती तकनीकों, कृषि समृद्धि और नेतृत्व विकास पर मंथन , ♦️ पिछले चिंतन शिविरों के परिणामस्वरूप ई-ऑफिस,...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

♦️ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण ..

♦️ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित समारोह में होंगे शामिल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे अध्यक्षता .....

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..11 घंटे ago

🔮 ​मुख्यमंत्री साय के सुशासन सरकार में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को मिल रही नित मेडिकल सुविधा ..

🔮 सारंगढ़ में अत्याधुनिक मशीनों से हो रहे हैं ट्रॉप टी और डी-डाइमर जैसे जटिल टेस्ट निःशुल्क , 🔮 कलेक्टर...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..11 घंटे ago

🔸 सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ‘टीबी मुक्त भारत’ 100 दिवसीय अभियान सफल ..

🔸 स्वास्थ्य विभाग ने तय लक्ष्यों से अधिक हासिल की उपलब्धि .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले को ‘टीबी मुक्त’ बनाने की दिशा...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

🔆 चार साल बाद भी सक्ती में नहीं बनी रेडक्रॉस सोसायटी, आखिर जिम्मेदार कौन? ..

🔆 रक्तदान में जिले के युवा आगे, लेकिन जरूरत पड़ने पर मरीजों को आज भी पड़ोसी जिलों का सहारा ,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

🔹 धमतरी प्रशासन की अनूठी ”पहल” : युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग ..

🔹 ”युवा” पुस्तक का हुआ विमोचन – 🔹 महंगी कोचिंग की चिंता खत्म: जिला प्रशासन की इस मुहिम से संवरेंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

♦️ निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : श्रीमती शंगीता आर. ..

♦️ नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव ने की रायपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा , ♦️ राजधानी की गरिमा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

🔸 देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि ..

🔸 मीडिया प्रतिनिधियों को मिला हरिद्वार कुंभ का आमंत्रण .. ​रायपुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास (देहरादून) में आज छत्तीसगढ़ के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending