खबर रायगढ़
38 संकुल में टीएलएम निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन ..

रायगढ़, विकासखंड रायगढ़ के आज 38 संकुल केन्द्रों में टीएलएम निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सभी संकुलों की 307 शालाओं के शिक्षकों द्वारा अध्यापन के विषयों को आसानी से समझ में आ सकने वाले विभिन्न प्रकार के मॉडल, चार्ट तथा अन्य सीखने योग्य सामग्री का निर्माण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों के द्वारा टीएलएम का निर्माण एवं प्रदर्शन किया गया। उल्लेखनीय है कि टीएलएम अर्थात टीचिंग लर्निंग मटेरियल एक प्रकार की स्वनिर्मित सामग्री होती है जिसमें किसी पाठ की अवधारणा को समझने में बच्चों को आसानी होती है तथा वह शीघ्रता से पाठ में निहित अवधारणा को समझ सकता हैं। टीएलएम का निर्माण शिक्षक की स्वयं की क्षमता तथा कल्पना शक्ति के द्वारा किया जाता है। इस प्रकार की कार्यशाला के आयोजन से शिक्षक स्वयं तो टीएलएम का निर्माण करते ही हैं साथ ही अपने साथी शिक्षक के द्वारा बनाए गए टीएलएम को भी देखकर सीखते हैं। निर्मित टीएलएम का उपयोग सभी शिक्षक कक्षा शिक्षण के दौरान करेंगे। संकुल स्तरीय टीएलएम निर्माण कार्यशाला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी.आर. जाटवर के निर्देशन तथा मनोज अग्रवाल विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के मार्गदर्शन में किया गया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …





















You must be logged in to post a comment Login