Connect with us

खबर सक्ती ...

दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : सामुदायिक भवन सक्ती में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन ..

Published

on

लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने 21 जून को दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर, जिला के प्रत्येक ग्राम पंचायतो, नगरीय निकायो के प्रमुख स्थलों (जैसे- ऐतिहासिक, सार्वजनिक महत्व के स्थल, अमृत सरोवर आदि) उपयुक्त स्थलों पर सामान्य योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन सुबह 7 बजे से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम सामुदायिक भवन, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के पास मेन रोड सक्ती में सुबह 7 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चाम्पा श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी।

कलेक्टर ने सभी उपयुक्त स्थलों पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग अभ्यास का वृहद कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर तोपनो ने जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे हैं। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, राजस्व विभाग को कानून व्यवस्था, संपूर्ण तैयारी, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति व निमंत्रण सुनिश्चित कराना, लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) को मंच निर्माण, ग्रीन मेट, कारपेट, सफेद चादर, एवं गद्दे इत्यादि की व्यवस्था, लोक निर्माण विभाग (इ. एण्ड. एम.) को साउंड सिस्टम, आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल की व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम, एंबुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, शिक्षा विभाग को योग प्रशिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की सुनिश्चितता, परिवहन विभाग को आवश्यक परिवहन व्यवस्था, नगर पालिका परिषद सक्ती को फायर ब्रिगेड एवं पेयजल टैंकर की व्यवस्था व कार्यक्रम स्थल की पूर्णत: साफ सफाई की व्यवस्था, खाद्य विभाग को स्वल्पाहार की व्यवस्था, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को खेल संगठन, एन एस एस, एन सी सी की उपस्थिति की सुनिश्चितता, जनसंपर्क विभाग को कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार, नगर सेनानी को कार्यक्रम स्थल में नगर सैनिकों की व्यवस्था, आयुष विभाग को कार्यक्रम स्थल पर जलपान, काढ़ा, औषधि आदि का स्टॉल और उद्यानिकी विभाग को मंच की साज-सज्जा, फूलमाला की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्यदायित्व सौपा गया हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 मिनट ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...60 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending