Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा कार्यक्रम अंतर्गत मासिक परीक्षा के टॉपर बच्चों से मिले कलेक्टर ..

Published

on

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जांजगीर में हुआ उड़ान कार्यक्रम का आयोजन ..

जांजगीर-चांपा, उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा कार्यक्रम के तहत जिले में शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी और शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जिले में समयबद्ध सिलेबस पूर्ण करने के साथ साप्ताहिक तथा मासिक परीक्षा का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जुलाई के मासिक परीक्षा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के जिले के टॉप 15 रैंक के लगभग 30 एवं नवोदय विद्यालय अभ्यास परीक्षा के शीर्ष 50 बच्चों को जांजगीर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित उड़ान कार्यक्रम में शामिल किया गया। बच्चों को मासिक परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए पर्यटन स्थल शिविरीनाराण-खरौद एवं रामघाट के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया गया, साथ ही विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भी बच्चों को शामिल किया गया।

आज कलेक्टर आकाश छिकारा ने उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा कार्यक्रम अंतर्गत मासिक परीक्षा के टॉपर बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राज्य मेरिट सूची में जगह बनाकर जिले एवं अपने माता पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता हासिल करने और मेरिट सूची में जगह बनाने के लिए सफल होने के टिप्स दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को कहा कि लगातार कड़ी मेहनत करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलती है। अनुशासन के साथ समय प्रबंधन और नियमित पढ़ाई से अच्छे नंबरों से सफलता मिलती है।

इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सिर्फ जिले में ही टॉप नही करना है, राज्य में भी टॉप करना है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षा में भी सफल होना है। उन्होंने मासिक परीक्षा के टॉपर बच्चों को पुरुस्कार देकर बधाई दी। इस दौरान सभी बच्चों ने हम होंगे कामयाब गाना गाकर सभी के अच्छे पढ़ाई के लिए स्वयं में आत्मविश्वास का जोश भरा। इस दौरान बच्चों ने निश्चित सफलता और मेरिट सूची में शामिल होने के लिए सफलता के गुर सिखने कलेक्टर से सवाल-जवाब भी किये। कलेक्टर ने बड़ी गंभीरता के साथ बच्चों के सवालों को सुनकर उन्हें सफल होने के लिए सिलेबस पूरा पढ़ने, पिछले वर्षाे के प्रश्न पत्रों को हल करने और समय प्रबंधन के टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि महीने और सप्ताहवार अध्ययन प्लान बनाकर दिसंबर तक सिलेबस पूरा करें। साथ ही बार बार टेस्ट दिलाये जिससे पढ़े हुए पाठ की परख होती रहती है। उन्होंने भूलने की समस्या को दूर करने के लिए लगातार रिवाइज करने की भी सलाह दी। इस दौरान तीन पालक का सम्मान भी किया गया।

इस दौरान एस डी एम श्रीमती ममता यादव, जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज, श्रीमती रचना अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, श्री निराला सहित विकासखंड शिक्षा अधिकारी विद्यार्थी मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में सक्ती में सख्त कार्रवाई: डभरा के दो ठिकानों पर छापा, 19 लीटर अवैध शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

मुआवजे की ढाल में छुपे जिम्मेदार! 25 मजदूरों की मौत, आरोपी अब भी बेखौफ ..

वेदांता पावर प्लांट कांड: 18 नामजद, लेकिन गिरफ्तारी शून्य — 16 दिन से सिस्टम मौन , न्याय पर पर्दा? जांच...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

🚨 ऑपरेशन अंकुश: खरसिया में ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 सटोरिये गिरफ्तार ..

🚨 खरसिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 51 हजार रुपये नकद व मोबाइल जब्त, व्हाट्सएप-वेबसाइट से चल रहा था सट्टा नेटवर्क...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

“सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत सक्ती में 15 दिवसीय खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच और कार्रवाई ..

जांच अभियान में खुली पोल: एक्सपायरी सामान नष्ट, गंदगी पर सख्त निर्देश .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में शोक की लहर: समाजसेवी जनाब मोहम्मद नफीस कुरैशी का निधन, सुपुर्द-ए-खाक में उमड़ा जनसैलाब ..

नोएडा में हार्ट अटैक से निधन: सक्ती के समाजसेवी नफीस कुरैशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी की 80वीं जयंती पर गौरेला में श्रद्धांजलि सभा, अर्जुन राठौर सहित हजारों समर्थक रहे उपस्थित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री की 80वीं जन्म जयंती के अवसर पर गौरेला स्थित उनके समाधि स्थल पर एक...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती में शोक की लहर: मोहम्मद नफीस कुरैशी का इंतक़ाल ..

स्टेशन रोड के निवासी नफीस कुरैशी नहीं रहे, जनाज़े का वक्त बाद में होगा घोषित .. सक्ती, स्टेशन रोड क्षेत्र...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविर का होगा आयोजन ..

जिले में 4 मई से 10 जून 2026 तक होगा समाधान शिविर का आयोजन .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली, नगर के अग्रसेन चौक मे राहुल गांधी का किया पुतला दहन ..

सक्ती, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला महिला मोर्चा सक्ती द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान एवं संगोष्ठियों का किया गया आयोजन ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में विश्व...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending